रजत पाटीदार (Rajat Patidar) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी देखरेख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम जारी सीजन में भी सराहनीय प्रदर्शन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स की टीम भी आईपीएल 2026 में धमाका कर रही है. मगर इसके बावजूद उन्होंने पाटीदार से कप्तानी के गुर सीखने की इच्छा जताई है. स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर से जब पुछा गया कि अतीत या वर्तमान में आप किस कप्तान के क्रिकेट ब्रेन की सराहना करते हैं? इसके जवाब में उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि रजत पाटीदार का नाम लिया. वहीं जब उनसे पुछा गया कि आपकी पीढ़ी का सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी कौन है? इस सवाल के जवाब में भी उन्होंने पाटीदार का ही चुनाव किया.
कौन हैं रजत पाटीदार?
वैसे तो रजत पाटीदार मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनका जन्म एक जून साल 1993 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 32 साल और 320 दिन के हैं. पाटीदार दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और दाहिना हाथ से ही ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं. मौजूदा समय में वह आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं और यहां टीम की अगुवाई भी कर रहे हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं पाटीदार
ऐसा नहीं है कि पाटीदार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. वह टीम इंडिया के लिए दिसंबर 2021 में ही डेब्यू करने में कामयाब हो गए थे. मगर घरेलू क्रिकेट जैसा प्रदर्शन इंटरनेशनल लेवल पर नहीं कर पाए. जिसकी वजह से जल्द ही उनका पत्ता टीम से कट गया.
इंटरनेशनल प्रदर्शन
पाटीदार खबर लिखे जाने तक देश के लिए कुल तीन टेस्ट और एक वनडे मुकाबला खेलने में कामयाब हो पाए हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की छह पारियों में 10.50 की औसत से 63 और वनडे की एक पारी में 22.00 की औसत से 22 रन निकले हैं.
आईपीएल प्रदर्शन
वहीं बात करें उनके आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 47 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 43 पारियों में 33.33 की औसत से 1333 रन निकले हैं. आईपीएल में पाटीदार के नाम एक शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: 4 पॉइंट्स में समझिये जसप्रीत बुमराह को आखिर ये क्या हुआ! IPL 2026 में क्यों नहीं मिल रहे विकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं