कर्नाटक विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और इसी के साथ राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट और चुनावी रणनीति को तैयार करने में जुटी हुई हैं. वहीं, एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा "कांग्रेस के पास अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने का अच्छा मौका है."
बीजेपी वर्तमान में कर्नाटक में सत्ता में है और फिर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है, जहां वह 2008 में देश के दक्षिणी क्षेत्र में पहली बार सत्ता में आई थी. शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक चुनाव को अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के परिप्रेक्ष्य से नहीं देखा जा सकता है, हालांकि BJP अपने अभियानों में राष्ट्रीय मुद्दों को राज्य के मुद्दों से जोड़ती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पवार ने NDTV को बताया, "मेरा आकलन (कर्नाटक चुनाव का) है कि दो प्रकार के चुनाव होते हैं - केंद्र सरकार के लिए एक राष्ट्रीय चुनाव और राज्यों के लिए एक चुनाव. मेरा व्यक्तिगत आकलन, और आप सहमत नहीं हो सकते हैं, यह है कि राज्य के चुनाव एक अलग 'खेल' है.” पवार ने कहा, "केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश बीजेपी की सरकारें नहीं हैं. कर्नाटक में चुनाव है और मेरा आकलन है कि कांग्रेस जीतेगी."
एनसीपी प्रमुख ने कहा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, हालांकि विधायक टूट गए और भाजपा ने बाद में सरकार बनाई ... राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ऐसे कई राज्य गैर-भाजपा हैं." पवार को खुद महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता से हटाने और उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का अनुभव है. उनका गठबंधन अल्पकालिक था, क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने विद्रोह किया और भाजपा, ठाकरे के पूर्व सहयोगी के साथ सरकार बनाई.
एनसीपी नेता ने कहा, "नागालैंड में हमारे 6-7 लोग चुनकर आ गए. मैंने डिफ़ेंस मिनिस्टर और केंद्रीय मंत्री के तौर पर वहां की स्थितियां हैंडल की थीं. वहां की स्थिति सेंसेटिव है. कुछ लोग भारत के ख़िलाफ़ थे, जब कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं, ऐसे छोटे राज्य में पॉलिटिकल इंटरेस्ट दूर रखकर नेशनल इंटरेस्ट को सामने रखकर कुछ कदम उठाने की ज़रूरत होती है. अलगाववाद की भूमिका लेकर एक अलग रास्ता देश के सामने रखने की कोशिश की है और आज भी करते हैं. ऐसे समय मिलकर वहां मज़बूती की हुकूमत देने की आवश्यकता है. लेकिन ठीक तरह से यदि यहां ध्यान नहीं देंगे तो इसकी क़ीमत देश को और ख़ास तौर से नॉर्थ ईस्ट को चुकानी पड़ेगी."
ये भी पढ़ें:- EXCLUSIVE: "हिंडनबर्ग केस में SC कमेटी ही सही विकल्प, JPC की मांग व्यर्थ" : NDTV से शरद पवार
Exclusive: "लोकतंत्र में संवाद बहुत जरूरी" - संसद में गतिरोध पर NCP प्रमुख शरद पवार
Exclusive : “एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया”- अदाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं