देश के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार पिछले छह दशकों से भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं. लोकतंत्र से जुड़े तमाम अहम सवालों पर उनकी साफ राय होती है. उनसे NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया ने कई मुद्दों पर बात की. शरद पवार पक्ष और विपक्ष दोनों की सीमाएं बताते हैं. वे एक तरफ एक शख्स के बयान पर हद से ज्यादा हंगामे की आलोचना करते हैं और दूसरी तरफ हिंडनबर्ग को लेकर जेपीसी की मांग को भी गैरजरूरी मानते हैं. उनका मानना है कि जेपीसी, यानी संयुक्त संसदीय समिति में सत्ताधारी दल का बहुमत होता है, इसलिए सच्चाई सामने नहीं आ सकती. जबकि सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी से सच के सामने आने की संभावना ज्यादा है.
हिंडनबर्ग मामले को लेकर शरद पवार ने कहा कि, ''विपक्ष ने एक फर्म की ओर से दी गई रिपोर्ट को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया. इस फर्म का बैकग्राउंड किसी को नहीं पता, हमने इनका नाम भी नहीं सुना है. ऐसा लगता है कि इस मामले में एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विपक्ष की जेपीसी की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि, ''JPC अप्वाइंट करने से मामला नहीं सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से सच्चाई देश के सामने आएगी. इस मामले में JPC की आवश्यकता नहीं है, इसका महत्व नहीं है.''
एनसीपी प्रमुख ने कह कि, ''जब हम राजनीति में आए, तब सरकार पर हमले के लिए टाटा बिरला पर हमला करते थे. बाद में पता चला कि टाटा का इस देश में कितना योगदान है. आजकल टाटा बिरला की जगह अदाणी, अंबानी पर हमला हो रहा है. बिजली क्षेत्र में अदाणी का महत्वपूर्ण योगदान है.''
यह भी पढ़ें :-
Exclusive: "लोकतंत्र में संवाद बहुत जरूरी" - संसद में गतिरोध पर NCP प्रमुख शरद पवार
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं