महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित जुहू बीच (Juhu Beach) के पास समंदर की लहरों की चपेट में आने से 5 लड़के डूब गए. बचाव दल की तरफ से एक को बचा लिया गया है वहीं 4 अन्य लापता बताए जा रहे हैं. लापता युवकों की उम्र 12 से 15 वर्ष की बताई जा रही है. सभी लड़के समुद्र तट से आधे किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गए थे जहां उनके साथ यह हादसा हुआ. समुद्र में उठ रही उंची लहरों की वजह से राहत और बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटना सोमवार शाम 5 बजकर 28 मिनट पर हुई.
मछुआरों के द्वारा एक लड़के को बचाया गया. अन्य की तलाश के लिए नेवी और कॉस्ट गार्ड को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि अरब सागर में आए चक्रवात बिपरजॉय को लेकर समुद्री तटों पर सरकार की तरफ से लगातार लोगों को अर्लट किया गया था. मछुआरों को भी गहरे समुद्र में जाने से बचने की हिदायत दी गई थी. तुफान की आशंका के बीच अरब सागर में हाई टाइड देखने को मिल रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चक्रवात ‘बिपारजॉय' को लेकर मुंबई में NDRF की 2 टीम तैनात
चक्रवात ‘बिपारजॉय' के 15 जून को निकटवर्ती गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक देने की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एहतियात के तौर पर मुंबई में दो अतिरिक्त दलों को तैनात किया है.
उन्होंने कहा कि महानगर में पहले से तैनात तीन दलों के अलावा एनडीआरएफ के दलों को क्रमशः पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में अंधेरी और कांजुरमार्ग इलाकों में तैनात किया गया है.
अधिकारी ने कहा कि हमने एहतियात के तौर पर मुंबई में पहले से मौजूद तीन दलों के अलावा दो और टीम को तैनात किया है. उन्होंने कहा कि पुणे में स्थित आपदा मोचन बल की टीम को तैयार रखा गया है. उन्होंने कहा कि अरब सागर में चक्रवात के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने चार टीम को गुजरात भेजा है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं