उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया गया. सुबह 11: 30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सपा दफ्तर से शुरू होकर बैकुंठधाम श्मशान घाट के लिए रवाना हुई. भाभी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत तमाम परिवार के लोग इस दुख की घड़ी पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के साथ मौजूद थे. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर है. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- प्रतीक यादव को मौत से पहले कैसे लगीं 6 चोटें, पोस्टमार्टम से गहराया सस्पेंस; जानें अब तक की कहानी
ये भी पढ़ें- पद्म भूषण कार्डियोलॉजिस्ट ने की प्रतीक यादव की पोर्स्ट माटम रिपोर्ट की पड़ताल, जानिए बीती रात क्या हुआ होगा..
Prateek Yadav Death last Rites Live Updates...
प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि. अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव भी रहे मौजूद.
प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि. अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव भी रहे मौजूद.
पिता प्रतीक के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचीं दोनों बेटियां
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए उनकी दोनों बेटियां भी बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर पहुंच चुकी हैं. अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अपर्णा यादव भी वहां मौजूद हैं.
अपर्णा यादव के पिता पूरी कर रहे प्रतीक के अंतिम संस्कार की प्रकिया
अपर्णा यादव के पिता अपने दामाद प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की प्रकिया पूरी कर रहे हैं. 
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की प्रकिया शुरू
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की प्रकिया शुरू हो चुकी है. 
ससुर अरविंद सिंह बिष्ट देंगे प्रतीक यादव को मुखाग्नि
प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद हैं. वही अपने दामाद को मुखाग्नि देंगे.
कौन देगा प्रतीक यादव को मुखाग्नि?
आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव में से कोई एक प्रतीक यादव को मुखाग्नि दे सकता है. बता दें कि दोनों रिश्ते में प्रतीक के चचेरे भाई हैं.
अंतयेष्टि स्थल पर पहुंचे आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव
आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव भी श्मशान घाट के अंतयेष्टि स्थल पर पहुंच गए हैं. कहा जा रहा है कि इनमें से ही को प्रतीक यादव को मुखाग्नि दे सकता है. 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैकुंठधाम पहुंचे
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने बैकुंठधाम पहुंचे.
प्रतीक के अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम पहुंचे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव समेत पूरा यादव परिवार प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम पहुंच चुका है. 
शिवपाल यादव बैकुंठधाम पहुंचे
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए चाचा शिवपाल यादव बैकुंठधाम पहुंच चुके हैं.
दुख की इस घड़ी में पूरा यादव परिवार अपर्णा के साथ खड़ा
प्रतीक यादव को जिस शव वाहन से श्मशान घाट ले जाया गया, उसमें धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव भी मौजूद थे. दुख की इस घड़ी में पूरा यादव परिवार कंधे से कंधा मिलाकर अपर्णा के साथ खड़ा दिखाई दिया.
बैकुंठधाम श्मशान घाट पहुंचा प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर बैकुंठधाम श्मशान घाट पहुंच चुका है. परिवार और करीबियों की मौजूदगी में कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार होगा.
पति प्रतीक के निधन से टूटीं अपर्णा यादव

इतनी कम उम्र में चले जाना परिवार के लिए बहुत ही दुखद-कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा
प्रतीक यादव के निधन पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' ने इसे बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका चले जाना उनके लिए और उनके परिवार के लिए बहुत ही दुखद है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा, "बहुत दुखद है। इतनी कम उम्र में उनका चले जाना उनके लिए और उनके परिवार के लिए बहुत ही दुखद है।" pic.twitter.com/HxDtc9FPTU
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 13, 2026
प्रतीक यादव के निधन से दुख में परिवार
प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए भाभी डिंपल यादव समेत बड़ी संख्या में परिवार के लोग अपर्णा यादव के आवास पर जुटे थे. 
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में भारी भीड़
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी.वहां मौजूद सुरक्षा बल हालात को संभालते नजर आएं. 
प्रतीक की सफेद कुर्ते में मुस्कुराती हुई ये तस्वीर सबको रुला रही
शव वाहन पर लगी प्रतीक यादव की सफेद कुर्ते में मुस्कुराती हुई तस्वीर सबको रुला रही है. इसमें वह डॉग्स समेत अन्य जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं. 
ओपी राजभर ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि
ओपी राजभर ने भी अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रतीक यादव की जान कैसे गई, डॉक्टर ने बताया
प्रतीक यादव का इलाज करने वाली डॉक्टर रुचिता शर्मा ने NDTV से खास बातचीत में उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में अहम जानकारी दी है. डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे. 29 अप्रैल को उन्हें अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. जांच में सामने आया कि उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज्म था, यानी फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम गया था, जो दिल पर भी असर डाल रहा था
यह महासंकट का समय है-स्वामी अवधेशानंद गिरी
आचार्य महामंडलेश्वर श्री पंच दशानन जूना अखाड़ा, स्वामी अवधेशानंद गिरी ने प्रतीक के निधन पर कहा कि यह महासंकट का समय है और ईश्वर पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दें. प्रतीक लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हम सब पूरी तरीके से परिवार के साथ हैं. मेरी कई बार प्रतीक से मुलाकात हुई है उनका स्वभाव बहुत ही सरल और बढ़िया था.
बैकुंठधाम श्मशान घाट पहुंचे अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन
चाचा प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव बैकुंठधाम श्मशान घाट पहुंच गए हैं.
प्रतीक यादव के शव वाहन की तस्वीर में दिखा डॉग लव
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को जिस शव वाहन से श्मशान घाट ले जाया जा रहा है उस पर उनकी एक खास फोटो लगाई गई है. जिसमें वह डॉग्स के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में जानवरों के प्रति उनका प्रेम साफ झलक रहा है. 
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर वाले वाहन में अपर्णा यादव और उनकी बेटियां भी मौजूद
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को जिस शव वाहन से बैकुंठधाम श्मशान घाट ले जाया जा रहा है उसमें अपर्णा यादव और उनकी बेटियां भी मौजूद हैं.
अन्तिम यात्रा
— Ashutosh Tiwari (Ashu) (@ashutiwari001) May 14, 2026
प्रतीक यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 pic.twitter.com/cQBRVHBLhX
भाई आदित्य और धर्मेन्द्र ने प्रतीक यादव को दिया कंधा
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को सपा कार्यालय के सामने खड़े शव वाहन में रखा गया. आदित्य और धर्मेन्द्र यादन ने उनको कंधा दिया.
"प्रतीक यादव" की "अंतिम बारात" निकल चुकी है।
— Nitin Prajapati (@Prajapat204) May 14, 2026
यही सत्य है, बाकी सब मिथ्या!! pic.twitter.com/G5QkDyDNyI
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्प वर्षा के बीच शव वाहन में रखा
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की शुरुआत हो गई है. परिजनों ने पुष्प वर्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को शव वाहन में रख दिया है. 
इतनी कम आयु में सभी को छोड़कर जाना बहुत दुखद-केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतनी कम आयु में सभी को छोड़कर जाना बहुत दुखद है. भगवान से प्रार्थना है कि इस घड़ी में परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
#WATCH लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "इतनी कम आयु में सभी को छोड़कर जाना बहुत दुखद है। हमने परिजनों से भेंट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भगवान से प्रार्थना है कि इस घड़ी में परिवार को… pic.twitter.com/NKdeWLc1ad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
श्रद्धांजलि देने के बाद प्रतीक को निहारने लगीं भाभी डिंपल
प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद भाभी डिंपल यादव नम आंखों से पास जाकर उनको निहारती नजर आईं.
भाभी डिंपल ने किए प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन
सपा सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ आवास पर देवर प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं भाभी डिंपल
भाभी डिंपल भी प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपर्णा यादव के आवास पर पहुंच चुकी हैं.
कुछ ही देर में शुरू होगी प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. शव वाहन सड़क पर तैयार खड़ा है. 
प्रतीक की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे ये बड़े नेता
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए चाचा शिवपाल यादव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, मंत्री बेबी रानी मौर्या, सपा विधायक संग्राम यादव, संदीप यादव और अवधेशा नंद, विधायक जय देवी, बीजेपी विधायक कौशल किशोर भी पहुंची अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे हैं.
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से होते हुए बैकुंठ धाम पहुंचेगी
थोड़ी देर में प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से होते हुए बैकुंठ धाम पहुंचेगी. नगर निगम की तरफ से लकड़िया बिछाई गई है. प्लेटफार्म को साफ करके उसको समतल कर दिया गया है.
बैकुंठधाम श्मशान घाट में प्रतीक के अंतिम संस्कार की तैयारियां लगभग पूरी
लखनई के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. थोड़ी देर में उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा.
प्रतीक यादव के निधन पर मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जताया दुख
प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताते हुए लखनऊ में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अपर्णा और उनकी दो छोटी बेटियों के लिए ये बहुत ही दुखद है. इसकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है.
#WATCH लखनऊ | प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।" pic.twitter.com/SEMPe9n7ji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
बैकुंठधाम के 5 नंबर घाट पर होना है प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
लखनऊ के बैकुंठधाम के 5 नंबर घाट (प्लेटफार्म) पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होना है.
बैकुंठ धाम में प्रतीक के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
बैकुंठ धाम में जिस जगह पर प्रतीक यादव का के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है. जिस जगह अंतिम संस्कार होना है वहां धुलाई सफाई चल रही है. 
अखिलेश ने 2 महीने पहले प्रतीक को दी थी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह
अखिलेश यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले छोटे भाई प्रतीक से मुलाकात के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बिजनेस पर फोकस करने की सलाह दी थी.
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की चल रही तैयारियां
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं. घर के भीतर परिवार और रिश्तेदारों की भीड़ मौजूद है. 
प्रतीक यादव के आवास पर लोगों की भीड़
प्रतीक यादव के आवास के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं, यहां पर रिश्तेदारों की भीड़ लगी है. आज सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होना है. 
इस वाहन से श्मशान घाट पहुंचेगा प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही है. इसी वाहन से उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा.
इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे प्रतीक यादव
प्रतीक का इलाज करने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि प्रतीक ‘डीप वेन थ्रोम्बोसिस’ (डीवीटी) पल्मोनरी एम्बोलिज्म और हाल में दिल से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे. प्रतीक पिछले पांच-छह सालों से हाइपरटेंशन और डीवीटी के मरीज थे. हाल में उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत होने लगी थी. करीब तीन हफ्ते पहले उनमें पल्मोनरी एम्बोलिज्म का भी पता लगा था.
KGMU ने बताई प्रतीक यादव की मौत की वजह
केजीएमयू में तैयार की गई शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव की मौत 'मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म'’ के कारण हुए कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई.
छोटे भाई को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए अखिलेश
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव जी ने छोटे भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए.
सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे थे. 
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को दी जा रही श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ स्थिति आवास पर रखा गया है. 
प्रतीक को बुधवार सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया था
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर यहां सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रतीक के शरीर पर मिले चोटों के निशान
डॉक्टर कह रहे हैं कि इस तरह के क्लॉट अक्सर पैरों की नसों या पेल्विक एरिया की नसों में बन जाते हैं. अगर उस जगह पर कोई चोट लगी हो या अंदरूनी डैमेज हुआ हो तो क्लॉट बनने का खतरा बढ़ जता है. इसीलिए प्रतीक के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को भी गंभीरता से देखा जा रहा है.
प्रतीक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट
प्रतीक यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. लेकिन उनकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है, लेकिन उनके शरीर पर चोटों के निशान और पैर के नाखूनों में नीले धब्बे मिले हैं.
प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर
38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई. छोटे भाई के निधन की खबर सुनते ही अखिलेश यादव अस्पताल दौड़े चले गए थे. बाद में वह उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे.
लखनऊ के बैकुंठधाम में होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार
अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी दी है कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा.
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव की भावुक अपील
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है.
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 13, 2026
इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति… pic.twitter.com/VXIuLnUZN3
