विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया यह बयान

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सलाह-मशविरा करेगी.

Also Read in
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया यह बयान
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा धर्म से नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार से जुड़ा हुआ है. नकवी ने कहा कि मोदी सरकार तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सलाह-मशविरा करेगी. नकवी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन 'तलाक' पर रोक लगाए जाने के फैसले की सराहना की. नकवी ने कहा, 'हमें रूढ़िवादी रवैया नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि हमें सामाजिक कुरीतियों के प्रति सुधारवादी रवैया अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि करीब दो साल से इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ी हुई है.

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी बोलीं- तीन तलाक पर फैसला बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से इस 'सामाजिक बुराई' के खिलाफ थी. उन्होंने कहा कि हमें अड़ियल रवैया नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि सामाजिक बुराई के संदर्भ में सुधारवादी पहल को अपनाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने बहुमत के निर्णय में मुस्लिम समाज में एक बार में तीन बार तलाक देने की प्रथा को रद्द करते हुये इसे असंवैधानिक और गैरकानूनी करार दिया.

VIDEO: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट द्वारा पर्सनल लॉ को संरक्षण दिया जाना' उसके लिए बड़ी जीत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com