बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के चीफ और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो विचलित करने वाली हैं. लग रहा है जैसे हत्यारे ने सहनी से बदला लिया है. उनका धारदार हथियार से बेरहमी से पेट फाड़ा गया और फिर आंतों को बाहर निकालने की कोशिश भी की गई. इस मामले की जांच के लिए बिहार सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है.
मंजर देख हिल गया हर कोई
गांव के लोगों के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले ही रहते थे. मंगलवार सुबह ईंटों के कच्चे मकान में उनका क्षत-विक्षत शव मिला. हत्यारे ने जीतन सहनी पर कई बार धारदार हथियार से वार किए. हमला इतना निर्मम था कि उनका पेट फट गया, अंतड़ियां बाहर निकल आईं. जमीन पर खून-ही खून बिखरा हुआ था. इसके साथ ही सहनी के हाथ, पैर, चेहरे पर भी चोट के निशान थे.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
परिजनों के मुताबिक रात में 11 बजे सहनी से उनकी बात हुई थी. जब सुबह उन्होंने गेट नहीं खोला, तो लोगों ने पीछे से जाकर देखा. दरवाजा टूटा हुआ था. जब लोगों ने अंदर देखा तो अलमीरा भी टूटी थी. बिस्तर पर सहनी का शव क्षत-विक्षत शव पड़ा था.
जानकारी के अनुसार सहनी के पिता अकेले ही पुराने घर में रहते थे. उन्हें पैसा भेजा करते थे. लोगों का कहना है कि वे काफी मिलनसार थे. वहीं, किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है.
दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में के एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें बिरौल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी मनीष कुमार चौधरी एवं बिरौल थाना अध्यक्ष भी शामिल है.
कौन है मुकेश सहनी?
बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फिलहाल सहनी की पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन के साथ है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सहनी भी बिहार से बाहर हैं.
ये भी पढ़ें:-
बिहार: दरभंगा में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में मिला शव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं