मुकेश अंबानी ने दुबई में समुद्र के किनारे एक और बेहद महंगा और खूबसूरत विला खरीदा है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह विला खरीदकर उन्होंने कुछ महीने पहले शहर के सबसे महंगे आवासीय अचल संपत्ति खरीदने के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मामले से परिचित लोगों के अनुसार पिछले सप्ताह यह सौदा 163 मिलियन यूएस डॉलर में किया गया.
यह विला कुवैत के बिजनेस टाइकून मोहम्मद अलशाया के परिवार का है. अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है. वहीं मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. उनकी कुल संपत्ति 84 बिलियन यूएस डॉलर है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
मुकेश अंबानी लगातार विदेशों में संपत्तियों को खरीद रहे हैं. रिलायंस ने पिछले साल 79 मिलियन यूएस डॉलर में यूके कंट्री क्लब स्टोक पार्क खरीदने के लिए खर्च किए. ब्लूमबर्ग के अनुसार, मुकेश अंबानी अमेरिका के न्यूयार्क में भी एक संपत्ति खरीदने के लिए तलाश कर रहे हैं.
दुबई में अमीरों के रिकॉर्ड खरीददारी से पता लगता है कि दुबई ने अमीरों को अपने यहां लुभाने में बढ़त हासिल कर ली है. शहर का संपत्ति बाजार अपनी अर्थव्यवस्था का लगभग एक तिहाई योगदान देता है.
यह भी पढ़ें-
Video : रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हरियाणा बीजेपी के कई नेता | पढ़ें
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं