इंदौर में निजी वीडियो के बूते अवैध रिश्ते बरकरार रखने पर मजबूर किए जाने से परेशान 32 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ मिलकर एक होटल मालिक और उसकी महिला मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में इस दम्पति को रविवार को गिरफ्तार किया.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार को रवि ठाकुर (42) और उसकी महिला मित्र सरिता ठाकुर (38) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी. शर्मा ने बताया कि दोनों के शव सरिता के घर में निर्वस्त्र हालत में मिले थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- छत्तीगसढ़ की कमान मिलने के बाद विष्णुदेव साय ने बताया सबसे पहले करेंगे कौनसा काम? देखें- VIDEO
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के आरोप में नितिन पवार (35) और उसकी पत्नी ममता पवार (32) को गिरफ्तार किया गया है. शर्मा ने बताया कि सरिता ने ममता की मुलाकात शहर के एक होटल के मालिक रवि ठाकुर से कराई थी. उन्होंने बताया,'मुलाकात के बाद रवि ठाकुर और ममता के बीच नाजायज रिश्ते बन गए थे. इन रिश्तों की जानकारी ममता के पति नितिन पवार को मिली जिससे पति-पत्नी के बीच आए दिन क्लेश होता रहता था.'
शर्मा ने बताया कि ठाकुर निजी वीडियो के बूते ममता को नाजायज रिश्ते बरकरार रखने पर मजबूर कर रहा था और इससे तंग आकर पति-पत्नी ने होटल मालिक को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
ऐसे रची मौत की साजिश
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साजिश के तहत ममता ने रवि ठाकुर को सरिता के घर मिलने बुलाया. उन्होंने आरोपों के हवाले से बताया कि ममता और उसके पति ने पहले सरिता की धारदार हथियारों से हत्या की और जब रवि ठाकुर सरिता के घर पहुंचा, तो उसे भी मौत के घाट के उतार दिया गया. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में इस्तेमाल तलवार और चाकू बरामद किए हैं तथा मामले की जांच अभी चल रही है.
ये भी पढ़ें- युवकों ने हाथी को चप्पल से उकसाया, IFS अफसर ने वीडियो शेयर कर पूछा- बताओ असली जानवर कौन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं