विज्ञापन

'सोचिए, 16 मई क्यों खास है?’ प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी ने याद दिलाई ये तारीख

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 16 मई को खास बताया, क्योंकि 2014 में इसी दिन लोकसभा चुनाव नतीजों से उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ था और उन्होंने प्रवासी भारतीयों के योगदान की भी सराहना की.

'सोचिए, 16 मई क्यों खास है?’ प्रवासी भारतीयों के बीच PM मोदी ने याद दिलाई ये तारीख
हेग, नीदरलैंड:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड दौरे के दौरान भारतीय डायसपोरा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह भारत में ही हों. पीएम मोदी ने कहा कि यहां का प्यार और उत्साह किसी त्योहार जैसा है और कुछ देर के लिए उन्हें लगा ही नहीं कि वह विदेश में हैं.

16 मई का जिक्र: PM बनने की याद दिलाई

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 16 मई की तारीख को खास बताया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 12 साल पहले आज ही के दिन, 16 मई 2014 को, लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे. दशकों बाद, यह निश्चित हो गया कि भारत को आखिरकार पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार मिलेगी. वह एक दिन था, और यह आज है. लाखों-करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न ही थकने देता है। यह निरंतर चलता रहता है.

यह भी पढ़ें- 'भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूं, जैसे भारत में कोई फेस्टिवल चल रहा हो', भारतीय समुदाय को संबोधित कर गदगद हुए PM मोदी

भारतीय संस्कृति पर गर्व

पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कई सभ्यताएं समय के साथ खत्म हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी जीवंत है. उन्होंने कहा, 'पीढ़ियां बदलीं, देश बदले, परिवेश बदला. लेकिन भारतीयों के संस्कार और अपनापन नहीं बदला.' उन्होंने इसका श्रेय प्रवासियों को दिया, जिन्होंने अपनी भाषा और परंपराएं जिंदा रखीं.

प्रवासी भारतीयों की तारीफ

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कहानियां सिर्फ माइग्रेशन की नहीं, बल्कि संघर्ष के बीच सफलता की मिसाल हैं. उन्होंने कहा, 'आप नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में जो योगदान दे रहे हैं, उस पर हर भारतवासी को गर्व है.'

नीदरलैंड को धन्यवाद

पीएम मोदी ने नीदरलैंड की सरकार और वहां के लोगों का भी आभार जताया और कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से शुभकामनाएं देते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi In Netherland, PM Modi In Netherlands, Netherlands, PM Modi Netherlands Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com