विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: KKR की जीत से प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, बिगड़ा इन टीमों का गणित, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Updated Points Table After KKR vs GT Match: ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. इस जीत से जहां कोलकाता की प्लेऑफी की उम्मीदें जिंदा है, वहीं प्वॉइंट टेबल में उथल-पुथल मच गई है.

IPL 2026 Points Table: KKR की जीत से प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, बिगड़ा इन टीमों का गणित, ऐसा है समीकरण
IPL 2026 Updated Points Table After Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Match RCB on Top

IPL 2026 Updated Points Table After KKR vs GT Match: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले के बाद भी प्लेऑफ के लिए किसी भी टीम ने क्वालीफाई नहीं किया है. शानिवार को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा दिया. इस जीत के साथ ही कोलकाता ने जहां अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, तो दूसरी तरफ गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला नॉकआउट हो गया है. कोलकाता जीत के साथ अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर आ गई है. जबकि अब गुजरात अधिकतम 18 अंकों तक जा पाएगी. लेकिन अगर चेन्नई के खिलाफ उसे हार मिली तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो सकती है. 

ऐसा है प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी भी अंक तालिका में पहले स्थान पर है. उसके 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक हैं. जबकि दूसरे स्थान पर गुजरात है. गुजरात के 13 मैचों में 16 अंक हैं. वह अब 21 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी. अगर चेन्नई 18 मई को हैदराबाद को हराने में सफल होती है तो गुजरात और चेन्नई के बीच होने वाला यह मुकाबला नॉकआउट हो जाएगा. 

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद अब 12 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. जबकि पंजाब 12 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे, राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें और चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और 12 अंक लेकर छठे स्थान पर है. जीत के बाद कोलकाता के 11 अंक हैं. कोलकाता अगर अपने बचे दोनों मैच जीत जाती है तो वह 15 अंकों तक पहुंच सकती है. कोलकाता इन अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट पा सकती है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद आठवें स्थान पर है. दिल्ली के 10 अंक हैं. 

रोमांचक हुई जंग

अब लीग स्टेज के 10 मैच बाकी हैं और अभी तक प्लेऑफ के लिए किसी भी टीम ने क्वालाफीई नहीं किया है. गुजरात के पास आस चांस था, लेकिन वह चूक गई है. अगर रविवार को बेंगलुरु ने पंजाब को हरा दिया तो आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा. साथ ही अगर राजस्थान ने दिल्ली को परास्त किया तो दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में 3 स्पॉट के लिए 6 टीमें रेस में होंगी. 

बिगड़ा इन टीमों का गणित

कोलकाता की जीत से राजस्थान और चेन्नई को सीधा फायदा हुआ है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है. अगर चेन्नई ने हैदराबाद और गुजरात को हरा दिया जबकि राजस्थान ने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज की और हैदराबाद ने बेंगलुरू को हराया तो ऐसी सूरत में पांच टीमों के 16-16 अंक होंगे. गुजरात ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर बाहर भी हो सकती है. 

कोलकाता को अगर प्लेऑफ का टिकट पाना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान, चेन्नई और पंजाब अपने-अपने  बाकी सभी मैच हार जाए. साथ ही कोलकाता अपने आखिरी मैच में मुंबई और दिल्ली को हरा दे, तो कोलकाता प्लेऑफ के लिए 15 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में होगी ICC मीटिंग, PCB को भी मिला न्योता, मोहसिन नकवी के आने पर सस्पेंस

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Race: बेंगलुरु, गुजरात या हैदराबाद...टॉप-2 के लिए इन टीमों के बीच दिलचस्प रेस, ऐसा है पूरा समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com