KKR vs GT LIVE Score, IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. गुजरात बिना किसी बदलाव के उतरी हैं, जबकि कोलकाता ने एक बदलाव किया है. इस मैच पर बारिश का साया है. फिलहाल बारिश नहीं आई है. गुजरात की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने की होगी. गुजरात के 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक हैं और वो प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 9 अंक लेकर तालिका में 8वें स्थान पर है. बीती शाम कोलकाता में मूसलाधार बारिश हुई थी. टॉस के दौरान भी बारिश की संभावना है, ऐसे में फैंस की नजरें आसमान पर भी होंगी कि कहीं बारिश उनका मजा ना किरकिरा कर दे. (Live Scorecard)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
IPL 2026 LIVE Updates: KKR vs GT LIVE Score, Straight from Eden Gardens, Kolkata
KKR vs GT LIVE Score: रबाडा की पिटाई हुई
कगिसो रबाडा की पिटाई हुई है. इस ओवर से 8 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे ने छक्का लगाया है. इस जोड़ी की कोशिश कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है.
2.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 13/0
KKR vs GT LIVE Score: सिराज की अच्छी शुरुआत
मोहम्मद सिराज की अच्छी शुरुआत हुई है. पहले ओवर से सिर्फ 5 रन दिए हैं. रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी की नजरें कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाने पर होगी.
KKR vs GT LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. गुजरात के लिए सिराज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. ओवरकास्ट कंडिशन है, ऐसे में गुजरात पावरप्ले के अंगर दो-तीन विकेट लेना चाहेगी.
KKR vs GT LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटन्स: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. गुजरात बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि कोलकाता एक बदलाव के साथ उतरी है.
KKR vs GT LIVE Score: टॉस टाइम
चलिए टॉस का समय हुआ. दोनों ही कप्तान टॉस के लिए आ चुके हैं. सिक्का उछालेंगे अजिंक्य रहाणे.
KKR vs GT LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
एरॉन फिंच और इयोन मॉर्गन ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट देते हुए बताया कि एक तरफ 63 मीटर, दूसरी तरफ 64 मीटर बाउंड्री है. पिछले 48 घंटों में इस ग्राउंड पर मौसम थोड़ा खराब रहा है. लेकिन ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर ने बहुत अच्छा काम किया है. अगर हम सरफेस को देखें, तो वहां घास की शानदार कवरिंग है, खासकर जब आप इन बॉलर्स के पैरों के निशान से आगे निकल जाते हैं, तो सरफेस पर खेलने के लिए कुछ खास नहीं होगा. आज सीमर्स को इससे थोड़ी मदद मिल सकती है. ओवरकास्ट कंडीशन है. इसलिए शुरुआत में थोड़ी स्विंग और थोड़ी सीम मूवमेंट है. फिर भी, घास की वजह से बाउंस एक जैसा होना चाहिए. शायद 180, 190 के आस-पास का स्कोर अच्छा होगा.
KKR vs GT LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर कोलकाता और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो गुजरात ने कोलकाता के खिलाफ 4-1 की बढ़त बनाई हुई है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है. ईडन में कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ दोनों मैच गंवाए हैं.
KKR vs GT LIVE Score: बारिश की संभावना है...
बीती रात कोलकाता के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई थी और शानिवार को भी ईडन गार्डन में टॉस के दौरान बारिश की संभावना है. फिलहाल बारिश के आसार नहीं है और फैंस दुआ करेंगे कि बारिश ना ही आए.
KKR vs GT LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़
KKR vs GT LIVE Score: गुजरात की नजरें प्लेऑफ पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज गुजरात टाइटंस का सामना ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है. 16 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात की नजरें आज का मुकाबला जीतकरके प्लेऑफ का टिकट हासिल करने पर होगी. आज गुजरात के जीतते ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की पहली टीम कंफर्म हो जाएगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी. गुजरात की जीत का मतलब यह भी होगा कि टॉप-2 में उसकी जगह पक्की होगी.