विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

उत्तर भारतीय राज्यों में तेज आंधी-तूफान, जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक मवेशियों की मौत

उत्तर भारत के कई भागों में आज आंधी आई तथा गरज के साथ बारिश हुई. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम 100 मवेशियों की मौत हो गई.

उत्तर भारतीय राज्यों में तेज आंधी-तूफान, जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक मवेशियों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • उत्तर भारतीय राज्यों में तेज आंधी-तूफान
  • जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक मवेशियों की मौत
  • हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गये तथा घरों की छतें उड़ गईं
नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई भागों में आज आंधी आई तथा गरज के साथ बारिश हुई. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम 100 मवेशियों की मौत हो गई. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गये तथा घरों की छतें उड़ गईं. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया है. जम्मू कश्मीर के राजौरी में शाम को थानामांडी क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया. 

Thunderstorm Warning: आंधी-तूफान का पीछा करने का इन्हें है शौक, बवंडर से निबटने के तलाशते हैं तरीके

राजौरी जिला विकास आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति के मारे जाने की फिलहाल कोई खबर नहीं है लेकिन भेड़ बकरियों सहित सौ से अधिक मवेशी मारे गये हैं. हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य भागों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आई तथा राज्य के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ. राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभागों में कई जगहों तथा जयपुर , अजमेर तथा कोटा के कुछ इलाकों में आंधी आई. 

दिल्ली समेत 20 राज्यों में तूफान का संकट बरकरार, 50-70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं: 10 बड़ी बातें

मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर अगले 24 घंटे में फिर से आंधी या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली के कुछ भागों में शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई. इसके साथ ही दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में आज रात संभवत: तेज हवाओं की वजह से एक इमारत की दीवार ढह जाने से एक महिला और तीन बच्चे घायल हो गए.

VIDEO: दिल्ली- एनसीआर में दिखने लगा तूफान का असर
दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में रात नौ बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभावित इमारत एक एक पुराना ढांचा थी और दीवार तूफान की वजह से गिर गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ThunderStorm In India, Cattles Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com