Morari Bapu Ram Katha : रामकथा वाचक मोरारी बापू को हाल ही में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'राम कथा' सुनाने के लिए आमंत्रित किया गया था. इस दौरान कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू (Morari Bapu) के कार्यक्रम में भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. एनडीटीवी से खास बातचीत में मोरारी बापू ने इस कार्यक्रम को लेकर अपना अनुभव बताया और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की.
मोरारी बापू ने राजनीति और धर्म पर दी अपनी राय
इस दौरान मोरारी बापू ने राजनीति और धर्म के बीच संबंधों पर अपने विचार साझा किए. इसके साथ ही उन्होंने ऋषि सुनक से हुई उनकी बातचीत सहित कई मुद्दों पर अपनी राय दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कैम्ब्रिज में राम कथा के अनुभव पर जताई प्रसन्नता
कैम्ब्रिज में राम कथा कहने का आपका अनुभव कैसा रहा... इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैने जैसा सोचा था.. समझा था.. कि यह कार्यक्रम कैंब्रिज में कैसा रहेगा, इससे कई गुना अधिक मुझे प्रसन्नता दे रहा है. मैं दुनिया भर में कथाएं कहता हूं लेकिन एक यूनिवर्सिटी में यहां आकर भगवान राम और भगवान राम का स्वभाव, भगवान राम के प्रासंगिक चरित्र को बताने में बहुत प्रसन्नता हो रही है.
मोरारी बापू से 'राम कथा' सुनाने आए ऋषि सुनक
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू से 'राम कथा' सुनने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आए तो उन्होंने बहुत ही सरलता से कहा कि वह एक प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर इस कार्यक्रम में आए हैं.
ब्रिटिश पीएम ने 'जय श्री राम' कह कर प्रकट किए विचार
जब मोरारी बापू से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर होने के बाद भी वह इतनी सरलता से आए. आदमी सरल और सबल दोनों हो यह बहुत ही मुश्किल है. वह सबल होते हुए भी सरल होकर आए और बहुत भाव से मिले. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बहुत ही सद्भाव से यहां आए और जय श्री राम कह कर अपना विचार प्रस्तुत किए.
इतना ही नहीं ऋषि सुनक ने कहा कि मेरे मन में जो हिंदुत्व की विशाल भावना है, जो उतार हिंदुत्व है उस हिंदुत्व के नाते मैं आया हूं. वहीं, इसको लेकर मुरारी बापू का कहना है कि इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. यह बहुत ही सराहनीय और स्वागत करने योग्य है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं