- 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र
- इस दौरान 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी
- कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon session of parliament) 19 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होगा, कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित इस सत्र के दौरान 19 बैठकें होंगी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान संसद के तीन सेशन हुए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में सांसदों ने शिरकत की. संसद के बजट सेशन के दौरान 167 फीसदी प्रोडक्टिविटी रही जो अपने आप में रिकॉर्ड है.इस मौके पर बिरला ने बताया कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 में पूरा होने की संभावना है. हम अपने टारगेट से 10 दिन पीछे चल रहे हैं, जल्दी ही इसे कवर कर लेंगे.
Delhi | Lok Sabha Speaker Om Birla takes stock of preparations for the upcoming Monsoon Session of the Parliament from July 19 pic.twitter.com/fzXMJW1YPk
— ANI (@ANI) July 12, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
The timings of the session will be from 11 am to 6 pm for both Houses: Lok Sabha Speaker Om Birla pic.twitter.com/w2rRojAKfV
— ANI (@ANI) July 12, 2021
पंचायत से लेकर संसद तक जनप्रतिनिधि टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं : ओम बिरला
RTPCR की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हमने सुरक्षा इंतजाम कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत करने की कोशिश की है. कई राज्यों में संक्रमण 5 फीसदी से ज्यादा है, ऐसे में RTPCR की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. उन्होंने बताया कि 311 सांसदों ने कोरोना का दूसरा डोज ले लिया है जबकि 23 सांसदों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है. सांसदों के स्टाफ के लिए भी वैक्सीनेशन की व्यवस्था है.
18 जुलाई को आल पार्टी मीटिंग
लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि 18 जुलाई को आल पार्टी मीटिंग होगी. उन्होंने बताया कि 36 सांसद अब मंत्री बन गए हैं, ऐसे में उनकी जगह पर पॉर्लियामेंट कमेटी में वैकेंसी जल्द भरी जाएंगी. उन्होंने बताया कि संसदीय कार्यवाही (Parliamentary proceeding) के डिजिटलाइजेशन के लिए पहल की जाएगी और पार्लियामेंट की लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटलाइज किया जाएगा. उन्होंने संसद सत्र के दौरान सभी सियासी पाटियों से सहयोग की उम्मीद जताई.
पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को उनके जन्मदिन पर दी बधाई
सुरक्षा नियमों के साथ सभी मीडिया पर्संस को देंगे इजाजत
लोकसभा स्पीकर ने कहा, जिन सांसदों ने कोरोना वैक्सीन का डबल डोज लिया है उन्हें RTPCR टेस्ट की जरूरत नहीं है लेकिन जिन्होंने वैक्सीन का डोज नहीं लिया, उनके लिए इस टेस्ट की सुविधा रहेगी. इन सांसदों से हम आग्रह करेंगे कि वे टेस्ट करवाएं. इसके साथ की मीडिया के जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन का डबल डोज़ लिया है, उन्हें टेस्ट की जरूरत नहीं है, हम सुरक्षा नियमों के साथ सभी मीडिया पर्संस को इजाजत देंगे.
दलबदल कानून के तहत तय समय में कार्रवाई और फैसला हो
एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा, 'दलबदल कानून के तहत तय समय में कार्रवाई और फैसला होना चाहिए. मैं सरकार से कहूंगा कि इस दिशा में पहल हो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं