- 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चल सकता है सत्र
- कोरोना के हालात में सुधार के बाद किया गया फैसला
- पिछले तीन सत्रों की तरह ही जारी रहेगी व्यवस्था
संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon session of Parliament) 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होने की संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के हालात में सुधार के बाद यह फैसला किया गया है. अधिकांश सांसदों और उनके स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी है. हालांकि सदन की कार्यवाही के लिए पिछले तीन सत्रों की ही तरह की गई व्यवस्था जारी रहने की संभावना है. गौरतलब है कि कोरोना के कारण संसद की पिछले तीन सत्र छोटे किए गए थे. पिछले साल मॉनसून सत्र सितंबर में शुरू हुआ था जबकि इस साल बजट सत्र 25 मार्च को स्थगित कर दिया गया था.
पेंशन क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74 प्रतिशत कर सकती है सरकार, मानसून सत्र में विधेयक की उम्मीद
गौरतलब है कि कोरोना के हालात के बावजूद इस बार लोकसभा में बजट सत्र के दौरान 114 प्रतिशत उत्पादकता रही थी. बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही चलनी थी 115 घंटे 45 मिनट, लेकिन लेकिन गतिरोध और हंगामा खत्म करवा बिरला ने 131 घंटे 56 मिनट तक सदन चलाया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी दलों में सदन के सुचारू संचालन के लिए आमराय बनी और 17वीं लोकसभा के अन्य सत्रों की तरह बजट सत्र में भी उत्पादकता का स्तर ऊंचा रहा. सदस्यों ने कई बार देर तक बैठकर भी महत्वपूर्ण मुद्दों को निपटाया. विधायी और वित्तीय कार्यों के लिए सभा 48 घंटे और 23 मिनट देर तक बैठी. सत्र के दौरान कुल 17 विधेयक पुरःस्थापित किये गए और 18 विधेयक पारित किये गए. केंद्रीय बजट पर 14 घंटे और 42 मिनट तक हुई चर्चा में कुल 146 सदस्यों ने भाग लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं