प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. लोजपा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) को सियासत में अलग-थलग करने वाले पशुपति पारस को हाल ही में मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है. एलजेपी में रामविलास पासवान के उत्तराधिकार को लेकर चाचा और भतीजे में छिड़ी जंग के बीच पशुपति पारस की अहमियत एनडीए में बढ़ती जा रही है. पीएम मोदी का उनको जन्मदिन पर दिया गया शुभकामना भरा ट्वीट इसी सियासी गठजोड़ का संकेत दे रही हैं.
Best wishes to Shri @PashupatiParas Ji on his birthday. He has embarked to fulfil our Government's vision of ensuring a vibrant food processing sector that will empower the farmers and further economic growth. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2021
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, पशुपति पारस जी को उनके बर्थडे पर बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. वो खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को चहुंमुखी प्रगतिशील बनाने के सरकार के विजन को पूरा करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं. इशसे किसानों को मजबूती मिलेगी और आर्थिक तरक्की बढ़ेगी.
गौरतलब है कि पशुपति पारस ने एलजेपी (LJP) के 6 सांसदों में 5 को साथ मिलाकर पार्टी पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है. पशुपति पारस लोकसभा में संसदीय दल के नेता के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं. वहीं चिराग पासवान ने पार्टी पर दोबारा पकड़ कायम करने के लिए जमीनी संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया है. उन्होंने 5 जुलाई से अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती से आशीर्वाद यात्रा शुरू की है. वो जनसमर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं