- नागरिकता कानून का अभी भी हो रहा विरोध
- बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री
- कानून से जुड़ी अफवाहों और हकीकत पर चर्चा
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. इस मुद्दे पर देश दो धड़ों में बंट गया है. एक वर्ग इसके समर्थन में है तो दूसरा हिस्सा इसका पुरजोर विरोध कर रहा है. मोदी सरकार के मंत्री जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को इस कानून (CAA) के बारे में वाकिफ करवा रहे हैं. इस कानून से जुड़े भ्रम और सच्चाई बताने के लिए मोदी सरकार बॉलीवुड सितारों से संवाद करने जा रही है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और बीजेपी उपाध्यक्ष जय पांडा (Jay Panda) ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में सितारों को बुलाया है. यह मीटिंग रविवार को रखी गई है. आज शाम मुंबई के ग्रांड हयात होटल में पीयूष गोयल और जय पांडा बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे और नागरिकता कानून को लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों और सच्चाई पर चर्चा करेंगे. इसके बाद बीजेपी नेता सितारों के साथ डिनर करेंगे. एक जाने-माने फिल्ममेकर और अभिनेत्री ने नाम न बताने की शर्त पर आज होने वाली इस मीटिंग की तस्दीक की है. उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है लेकिन वह इसमें शिरकत नहीं करेंगे. फिलहाल मीटिंग में शामिल होने वाले अन्य सितारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
नागरिकता कानून पर अभिजीत बनर्जी : "एक बात जो मुझे चिंतित करती है..."
बताते चलें कि नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में कई सितारे सामने आ चुके हैं. वहीं, एक समूह इसका विरोध भी कर रहा है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए अपनी बात रखी थी. इस फेहरिस्त में राजकुमार राव, कोंकणा सेन शर्मा, सुधीर मिश्रा, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन समेत कई सितारे शामिल थे. अक्षय कुमार और कंगना रनौत मोदी सरकार की नीतियों का समर्थन करते आए हैं. वहीं अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, मोहम्मद जीशान अयूब और सिद्धार्थ जैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नागरिकता कानून : बीजेपी नेताओं ने हिंसक प्रदर्शनों का किया विरोध, लोगों को जागरूक किया
बताते चलें कि बीजेपी नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए कई अभियान चला रही है. दिसंबर में बीजेपी की ओर से बताया गया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता तीन करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे. साथ ही कई शहरों में रैलियां की जाएंगी. बीते शनिवार असम के गुवाहाटी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसके समर्थन में एक रैली की. दावा किया गया कि रैली में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे.
VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जाफर और पूर्व IPS दारापुरी को मिली जमानत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं