विज्ञापन

कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला, 'भव्‍य' औद्योगिक योजना को मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा घरेलू इंडस्‍ट्री को फायदा

'भव्य' योजना केवल उद्योगों को जमीन देने की योजना नहीं है, बल्कि यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को हकीकत में बदलने की कोशिश है.

कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला, 'भव्‍य' औद्योगिक योजना को मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा घरेलू इंडस्‍ट्री को फायदा
Modi Cabinet Big Decisions BHAVYA Industrial Initiative: 'भव्य' औद्योगिक योजना को कैबिनेट की मंजूरी

मध्‍य पूर्व (Middle East) में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते पैदा हुए व्यवधानों के बीच घरेलू इंडस्‍ट्रीज के लिए अच्‍छी खबर आई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने 'भव्य' औद्योगिक योजना (BHAVYA Industrial Initiative) को मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट (Modi Cabinet) की ओर से ये फैसला लिया गया. इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लिया गया है. FCRA संशोधन बिल को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.  

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) का ऐलान बजट में किया गया था. इसके तहत देश में 100 औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे, जो प्लग एंड प्ले होंगें. यानी कि सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं यहां पहले से ही होंगी.  100 बड़े औद्योगिक शहरों का विकास किया जाएगा.

'भव्य' योजना: देश के औद्योगिक कायाकल्प का मास्टरप्लान

'भव्य' योजना केवल उद्योगों को जमीन देने की योजना नहीं है, बल्कि यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को हकीकत में बदलने की कोशिश है. बजट में किए गए इस वादे का धरातल पर उतरना भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक 'बूस्टर डोज' की तरह काम करेगा.

1. 100 नए औद्योगिक शहरों का विकास

  • इस योजना के तहत देश भर में 100 नए औद्योगिक शहरों (Industrial Cities) का निर्माण किया जाएगा.
  • ये शहर केवल औद्योगिक क्षेत्र नहीं होंगे, बल्कि इन्हें अत्याधुनिक स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.
  • इनका चयन रणनीतिक रूप से किया जाएगा ताकि वे बंदरगाहों, रेलवे फ्रेट कॉरिडोर और नेशनल हाईवे के करीब हों.

2. 'प्लग एंड प्ले' (Plug & Play) मॉडल

'भव्य' योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका 'प्लग एंड प्ले' इंफ्रास्ट्रक्चर है.

  • तैयार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर: निवेशकों और उद्योगपतियों को जमीन आवंटित होते ही वहां सड़क, 24x7 बिजली, पानी की निकासी (Water Supply), और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सुविधाएं पहले से तैयार मिलेंगी.
  • समय की बचत: कंपनियों को फैक्ट्री शुरू करने के लिए इन बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार नहीं करना होगा, जिससे उत्पादन (Production) बहुत कम समय में शुरू हो सकेगा.

3. 100 औद्योगिक क्लस्टर (Industrial Clusters)

  • विशिष्ट उत्पादों के लिए समर्पित 100 क्लस्टर बनाए जाएंगे.
  • इसका मतलब है कि एक क्षेत्र में एक ही तरह के उद्योग (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल या फार्मा) केंद्रित होंगे.
  • इससे सप्लाई चेन आसान होगी, लॉजिस्टिक्स का खर्च घटेगा और संबंधित उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा.

4. वैश्विक संकट के बीच 'रणनीतिक कवच'

  • मौजूदा अमेरिका-ईरान संघर्ष और रेड-सी (Red Sea) संकट के कारण वैश्विक सप्लाई चेन बाधित है.
  • 'भव्य' योजना के माध्यम से भारत अपनी घरेलू विनिर्माण क्षमता को इतना मजबूत करना चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का भारतीय बाजार पर कम से कम असर पड़े.
  • यह योजना विदेशी कंपनियों को चीन से हटकर भारत में अपनी यूनिट्स लगाने के लिए एक ठोस विकल्प प्रदान करेगी.

5. अर्थव्यवस्था और रोजगार पर असर

  • रोजगार सृजन: 100 नए औद्योगिक शहरों और क्लस्टर्स के आने से मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में करोड़ों नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है.
  • अर्थव्यवस्था को गति: यह योजना भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में सबसे बड़ी हिस्सेदार होगी.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices Crash: भरभरा कर 2000 रुपये तक गिरे सोने-चांदी के दाम! जानिए आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com