विज्ञापन

26 साल के हुए माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- अब तुम एक नौजवान हो

पिछले साल मई में माधुरी और डॉ. नेने University of Southern California में आयोजित अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे. डॉ. नेने ने इस खास मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं और बेटे पर गर्व जताया था.

26 साल के हुए माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर किया खास वीडियो, लिखा- अब तुम एक नौजवान हो
26 साल के हुए माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit ने अपने बड़े बेटे अरिन नेने के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. अरिन मंगलवार को एक साल और बड़े हो गए यानी 26 साल के हो गए हैं. इस मौके पर माधुरी ने अपने बेटे के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा.  माधुरी ने अपने पति Dr. Shriram Nene के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अरिन के पिछले कुछ सालों की यादों का वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी भी शामिल थी.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पलक झपकते ही बच्चे बड़े हो जाते हैं. मेरे बेटे अरिन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि तुम एक शानदार नौजवान बन गए हो, जो जिंदगी और खुशियों से भरा है. आने वाले समय के लिए ढेर सारा प्यार.  मॉम, डैड, रयान, कारमेलो और कोको.”

ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुआ था परिवार
पिछले साल मई में माधुरी और डॉ. नेने University of Southern California में आयोजित अरिन की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे. डॉ. नेने ने इस खास मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं और बेटे पर गर्व जताया था.

बता दें कि माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. नेने से शादी की थी. 2003 में अरिन के जन्म के साथ दोनों पहली बार माता-पिता बने, जबकि 2005 में उनके दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ. शादी के बाद माधुरी कुछ समय तक अमेरिका में रहीं और फिर मुंबई लौटकर फिल्मों में कमबैक किया.
 
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arin Nene Birthday, Arin Nene Age, Arin Nene Bollywod Debut, Arin Nene Bollywood, Arin Nene Bollywood Debut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com