विज्ञापन

सलमान खान की मातृभूमि में चाइनीज गाना, हिमेश रेशमिया करेंगे तैयार, गाना बनते ही शूटिंग करेंगे भाईजान

'मिड-डे' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लगभग 40 दिनों की री-शूटिंग चल रही है, और मेकर्स इसमें एक चीनी गाना भी शामिल करेंगे.

सलमान खान की मातृभूमि में चाइनीज गाना, हिमेश रेशमिया करेंगे तैयार, गाना बनते ही शूटिंग करेंगे भाईजान
सलमान की फिल्म में चाइनीज गाना!
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान ने सबसे पहले 16 मार्च को अपने फैन्स को एक सरप्राइज दिया. भाईजान ने अनाउंस किया उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर मातृभूमि रख दिया गया है. अभी फैन्स इस बात पर चर्चा कर ही रहे थे कि फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) क्यों रखा गया तो फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया कि फिल्म बनकर तैयार होने लगी तो सभी को यह महसूस हुआ कि ये फिल्म बैटल यानी युद्ध से बढ़कर देश के लिए प्यार पर है. बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नाम बदला गया. यह सब आसान इसलिए था क्योंकि मेकर्स के पास पहले से ही ये दो नाम रजिस्टर्ड थे. 
  
सलमान की फिल्म में चाइनीज गाना 

'मिड-डे' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लगभग 40 दिनों की री-शूटिंग चल रही है, और मेकर्स इसमें एक चीनी गाना भी शामिल करेंगे. बताया जा रहा है कि इस स्पेशल चीनी गाने को हिमेश रेशमिया बनाने वाले हैं. सलमान खान की इस फिल्म में दिवंगत कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में लद्दाख में शुरू हुई थी और दिसंबर मिड तक यह लगभग पूरी होने वाली थी. 

यह भी पढ़ें: सनी देओल के घर की लक्ष्मी है ये लड़की, आते ही चल पड़ा था दोनों भाइयों का करियर

हालांकि एक सोर्स ने हमें बताया, "फरवरी 2026 से अपूर्व और सलमान मुंबई में फिल्म के कुछ हिस्सों की री-शूटिंग कर रहे हैं. वे नए सीन जोड़ रहे हैं, और इसमें लगभग 40 दिनों का काम लगने की उम्मीद है. वे एक चीनी गाना भी शूट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, जिसे हिमेश रेशमिया कंपोज करेंगे. जैसे ही गाना फाइनल होकर रिकॉर्ड हो जाएगा, सलमान उसे शूट करेंगे."

ये बदलाव क्यों किए गए हैं? ये सवाल तो हर किसी के मन में आना लाजमी है. जाहिर है इसकी वजह भारत और चीन के बीच मौजूदा रिश्ते हैं, जिनमें अभी सावधानी भरा और रणनीतिक तौर पर कुछ सुधार देखने को मिल रहा है. सोर्स ने आगे बताया, "दोनों देशों के बीच तनाव में कुछ कमी आई है. इस जटिल माहौल के बीच, 'बैटल ऑफ गलवान' जैसी कोई फिल्म - जो 2020 की झड़प पर बेस्ड थी - दोनों देशों के नाजुक रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती थी. इसलिए, सलमान और अपूर्व ने आपस में विचार-विमर्श किया और फिल्म की कहानी में शांति, सद्भाव का मैसेज शामिल करने का फैसला किया."

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने की पोर्न फिल्म से हो रही तुलना, कौनसी फिल्म का है गाना और क्यों हो रहा विवाद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apoorva Lakhia, Salman Khan, India-China, Bollywood News, Bollywood Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com