विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

'हेपेटाइटिस सी' मुक्त होगा भारत, वाजपेयी के जन्मदिन पर लांच होगा एक्शन प्लान

भारत में इसके करीब 60 लाख मरीज हैं. लक्ष्य है कि एक साल में इस बीमारी को खत्म किया जाएगा. राष्ट्रीय कार्यक्रम लागू होने पर हेपेटाइटिस सी की दवाएं मरीजों को मुफ्त मिलेंगी.

'हेपेटाइटिस सी' मुक्त होगा भारत, वाजपेयी के जन्मदिन पर लांच होगा एक्शन प्लान
भारत सरकार देश को 'हेपेटाइटिस सी' मुक्त बनाना चाहती है. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • भारत में हेपेटाइटिस सी के करीब 60 लाख मरीज हैं
  • हेपेटाइटिस सी के खात्मे के लिए लांच होगा एक्शन प्लान
  • 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होगा लांच
नई दिल्ली: हेपेटाइटिस डे के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हेपेटाइटिस सी से जूझ रहे मरीजों को मुफ्त में इलाज करने की घोषणा की है. आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सरकार उस एक्शन प्लान को देशभर में लागू करेगी. भारत में इसके करीब 60 लाख मरीज हैं. लक्ष्य है कि एक साल में इस बीमारी को खत्म किया जाएगा. राष्ट्रीय कार्यक्रम लागू होने पर हेपेटाइटिस सी की दवाएं मरीजों को मुफ्त मिलेंगी. इसके लिए सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिये बजट उपलब्ध कराएगी. ये हेपेटाइटिस सी का सामना कर रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक राहत की खबर है.

ये भी पढ़ें: देश में बढ़ते ही जा रहे हेपिटाइटिस के मरीज

इसकी  घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में एक कार्यरम के दौरान की. नड्डा ने कहा कि रूपरेखा तैयार कर ली गई है और 25 दिसंबर को इसको लांच करेंगे.

ये भी पढ़ें: वायरल हेपेटाइटिस के लक्षण और बचाव के उपाय

हेपेटाइटिस सी के मरीजों के इलाज पर भारत सरकार का करीब 8-10 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. ILBS के डायरेटर डॉक्टर एसके सरीन ने कहा कि ये एक बड़ी पहल है. अब तक टीबी और एड्स को लेकर तो कई कदम उठाए ग ए पर हेपेटाइटिस सी को लेकर ये पहला मौका है.

निजी अस्पतालों में हेपेटाइटिस सी का इलाज काफी महंगा है और ऐसे में ये घोषणा ऐसे परिवारों के लिए मददगार बन सकती है अगर इस पर संजीदगी से अमल हो.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hepatitis C, Modi Government, Atal Bihari Vajpayee Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com