वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) आने के बाद भारतीय रेलवे में एक बड़ा परिवर्तन आया है. कम समय में लोग बेहतर सुविधाओं के साथ लंबी दूरी का सफर तय कर रहे हैं. साथ ही मोदी सरकार (Modi government) ने वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए देश के प्रमुख पवित्र स्थलों को भी जोड़ा है. इससे तीर्थ स्थलों की यात्राएं निर्बाध बनीं हैं. शनिवार को पीएम दो और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.
वंदे भारत एक्सप्रेस के 13 परिचालित मार्गों में से, चार महत्वपूर्ण मार्ग भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों को जोड़ते हैं. जिनमें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी और सिकंदराबाद-तिरुपति (नया खोला गया) शामिल हैं.
PM मोदी का 8-9 अप्रैल को दक्षिण भारतीय राज्यों का करेंगे दौरा, ये है कार्यक्रम
इतना ही नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-744 की सड़क परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे. यह परियोजना दक्षिण के कुछ सबसे पवित्र स्थलों जैसे मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, श्रीविल्लीपुथुर में अंडाल मंदिर और केरल में सबरीमाला में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बेहतर कनेक्टिविटी से तीर्थयात्रियों को लाभ होता है. साथ ही व्यापार को बढ़ावा देकर, रोजगार सृजित करके, और आतिथ्य, हस्तशिल्प तथा खाद्य सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मदद मिलती है.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अप्रैल को तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक जाएंगे. इस शनिवार-रविवार को वो दक्षिण भारतीय राज्यों की यात्रा करेंगे. वो सबसे पहले शनिवार को तेलंगाना जाएंगे. फिर सिकंदराबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद वे परेड ग्राउंड हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
पीएम इसके बाद चेन्नई जाएंगे. वहां तीन बजे वो चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. वहीं, चार बजे एमजीआर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह तेरहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. फिर पौने पांच बजे वो रामकृष्ण मठ मयलापुरा में रामकृष्ण मठ के 125वें जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. शाम साढ़े छह बजे एल्सटम क्रिकेट ग्राउंड पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
वहीं, रविवार सुबह सवा सात बजे कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व का दौरा करेंगे. सुबह ग्यारह बजे प्रोजेक्ट टाइगर के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें:
भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहले ही रन में पार की 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड
Vande Bharat Express train की जानकारी को लेकर हो रहे हैं कनफ्यूज़, पढ़ें सारी सटीक जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं