देश में जब से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Train) की शुरुआत हुई तब से हर राज्य और हर शहर इस प्रकार की ट्रेन को अपने शहर में लाने की मांग कर रहा है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार देश में अभी 20 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाई (Vande Bharat Express Trains route) जा रही हैं. देश में सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (First Vande Bharat Express Train) नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 के आरंभ में चलाई गई थी . इसके बाद दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई गई थी. 2022 में मुंबई और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी. चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और ऊना (हिमाचल प्रदेश) के बीच चलाई गई . इसके बाद पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मैसूर और चेन्नई के बीच चलाया गया. छठी वंदे भारत महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई. सातवीं ट्रेन को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाया गया. आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को इसी साल जनवरी में तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापटट्नम के लिए आरंभ किया गया था.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. 1 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Bhopal Delhi Vande Bharat Express Train) को हरि झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था कि 15 अगस्त 2023 तक देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्माण में तेजी लाई गई है.
रेलवे द्वारा जानकारी यह भी दी गई है कि वर्तमान में वंदेभारत एक्सप्रेस को 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाए जाने का प्रावधान किया है जबकि कुछ दिनों में इस ट्रेन को स्टेनलैस स्टील से तैयार किया जाएगा और यह 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से यात्रा करेगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यह भी पढ़ें - मुंबई से शिरडी और सूरत के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जानें यहां
इस ट्रेन की खासियत यह है कि ट्रेन में सफर शानदान अनुभव देता है. लोग तेजी से अपने गंतव्य पर पहुंच जाते हैं. साथ ही ट्रेन की साफ सफाई और यात्री सुविधा को भी स्तरीय बनाया गया है. ट्रेन को कल ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की स्पीड का ट्रायल लिया गया. इसका वीडियो रेलवे मंत्रालय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर डाला है.
An Exhilarating night, #Vandebharat Express cruising at a speed of 160kmph during its trial run between Palwal-Agra section of @CPRONCR pic.twitter.com/H1re3sucK1
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 30, 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं