विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2011

तस्वीरें खिंचवाने को गरीबों के घर गए राहुल : मोदी

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि लोग तस्वीरें खिंचवाने के लिए अब भी गरीबों के घर का दौरा करते हैं। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में आरोप लगाया कि कांग्रेस के 50 साल से ज्यादा के राज के बाद भी देश गरीब है। उन्होंने खेड़ के नाडियाड में अपने संबोधन में कहा, इस देश में, यहां तक कि आज भी ऐसे लोगों का वजूद है जो गरीबों के साथ तस्वीर खिंचवाने में खुशी महसूस करते हैं। अपनी बाहों में गरीबों के बच्चों को उठाए तस्वीर खिंचवाने में उन्हें गर्व होता है। मोदी ने कहा, उन्हें शर्म से मर जाना चाहिए कि इस देश पर 50 साल से ज्यादा उनके शासन के बावजूद इतने ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। ये आपके शासन के नतीजे हैं। यह आपके लिए शर्म की बात है। वे इसे भुनाने के लिए भी तैयार रहते हैं। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर गुजरात के कथित अपमान के लिए संवैधानिक निकायों का उपयोग करने का भी आरोप लगाया। रविवार को मोदी ने केन्द्र पर आरोप लगाया था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने और अन्ना हजारे के संघर्ष के मामले में दोमुंहापन अपना रहा है। उन्होंने ट्वीटर पर कहा था, दिल्ली की कांग्रेस सरकार के दोहरे मानदंड को देखें, वृहत षडयंत्र पर नजर डालें। मोदी ने अपने ट्वीटर संदेश में आरोप लगाया, प्रधानमंत्री अन्ना :हजारे: को किसी शिकायत के लिए पुलिस के पास जाने के लिए कहते हैं..अन्ना से अनुशासित बर्ताव की अपेक्षा है जबकि अनुशासनहीनता में संलिप्त हो रहे गुजरात पुलिस के अधिकारियों के लिए कांग्रेस सरकार का संदेश है फिक्र नहीं करें, हम आपकी सुरक्षा करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी से बुरा हाल : सलमान खान को धमकी
तस्वीरें खिंचवाने को गरीबों के घर गए राहुल : मोदी
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Next Article
चंडीगढ़ में आज हरियाणा बीजेपी नेताओं की बैठक, शपथ ग्रहण की तैयारियों पर होगी चर्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com