केंद्र एवं कर्नाटक सरकार को ''किसान विरोधी'' करार देते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने किसानों की जिंदगी एवं आजीविका पर ''शैतानी हमले'' की शुरूआत की है.
कर्नाटक विधानसभा द्वारा शनिवार को पारित एपीएमसी एवं भूमि सुधार कानूनों में संशोधन को ''काला कानून'' करार देते हुये सुरजेवाला ने सरकार पर किसानों के हितों को मुट्ठी भर कॉरपोरेट एवं बिल्डर लॉबी के हाथों बेच देने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा, ''दोनों, मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) एवं येदियुरप्पा (मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा) की सरकार किसान विरोधी है.''
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज- काश, COVID एक्सेस स्ट्रैटजी ही 'मन की बात' होती
उन्होंने कहा कि कर्नाटक एवं देश के अन्य हिस्सों में इन लोगों ने किसानों के जीवन एवं उनकी आजीविका पर शैतानी हमला शुरू किया है. सुरजेवाला कर्नाटक विधानसभा में पारित एपीएमसी एवं भूमि सुधार कानून में संशोधन संबंधी विधेयक पारित किये जाने तथा हाल ही में संसद में कृषि संबंधी तीन विधेयकों के पारित किये जाने का हवाला दे रहे थे.
संसद में पारित कानून के खिलाफ पंजाब में किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है और हरियाणा के किसान 28 से 30 सितंबर तक यह आंदोलन करेंगे. संवाददाताओं से सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं डी के शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक में पार्टी किसान विरोधी ताकतों को निर्णायक रूप से हराने के लिये प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: 'जायज़ माँगें हैं किसानों की, देश की आवाज़ सुनो, मोदी जी', राहुल गांधी की पीएम को नसीहत
उन्होंने कहा, ''वे लोग किसानों के हितों को मुट्ठी भर कॉरपोरेटों एवं बिल्डर लॉबी के हाथों बेच रहे हैं जैसा कि विधानसभा में पारित काले कानूनों से स्पष्ट है.'' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम हर तरह से किसानों के साथ हैं और कर्नाटक एवं भारत में किसानों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं.
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि किसानों के आंदोलन का वे समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, ''चूंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, हमारे महासचिव (सुरजेवाला) इस मुद्दे पर हमारे साथ चर्चा करेंगे जिसके बाद इस बात की घोषणा की जायेगी कि राज्य में हमें क्या करना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं