प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर ‘जयपुर फुट यूएसए' ने गुजरात के दिव्यांगों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग (प्रोसथेटिक फीटमेंट) प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘एक मोबाइल वैन' सेवा की शुरुआत को मंजूरी दी. प्रख्यात भारतीय योग गुरु एवं स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एसवीवायएएसए) के कुलपति डॉ. एचआर नागेंद्र और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के मुख्य संरक्षक एवं बीएमवीएसएस के संस्थापक पदम भूषण डीआर मेहता वीर ने ऑनलाइन एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन' सेवा की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई. मेहता ने कहा ‘हम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के खास मौके पर यह पहल शुरू कर रहे हैं.'
‘बीएमवीएसएस' (जयपुर) के आठ योग्य ‘प्रोस्थेटिक्स' पेशेवरों के साथ मोबाइल वैन, अपने पहले गंतव्य के रूप में मोदी के पैतृक निवास वडनगर के लिए रवाना होगी. उन्होंने वैश्विक महामारी के बीच दिव्यांगों की मदद करने में ‘मोबाइल वैन' के महत्व पर प्रकाश डाला. यह वैन अन्य जिलों और शहरों में भी जाएगी.नागेंद्र ने ‘फिटमेंट कैंप' (कृत्रिम पैर के मुहैया कराने के शिविरों) के जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाने के दृष्टिकोण भी सराहना की.उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में भी एक कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जा सकता है और कर्नाटक में दिव्यांगों को साल भर सहायता प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक स्थायी केन्द्र भी स्थापित किया जा सकता है.‘जयपुर फुट यूएसए' के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने समाज के निम्नतम आर्थिक तबके के लोगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराने की जयपुर फुट यूएसए और बीएमवीएसएस की ‘मोबाइल वैन' पहल को ‘‘अद्वितीय और प्रगतिशील'' प्रयास करार दिया.प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोबाइल वैन एक दिन में 7-10 लोगों को कृत्रिम अंग लगाने की मशीनों से लैस होंगी.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
भंडारी ने बताया कि इस अभियान के हिस्से के रूप में, बीएमवीएसएस कम से कम 71 दिव्यांगों की मदद करने को प्रतिबद्ध है, जो इस साल मोदी के 71वें जन्मदिन को मनाने के लिए एक प्रतीकात्मक संख्या है. प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी वडनगर में ‘सर्वोदय सेवा ट्रस्ट' में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन' शिविर का उद्घाटन करेंगे.‘मोबाइल वैन' बनाने का विचार न्यूयॉर्क के युवा निखिल मेहता का था.
- - ये भी पढ़ें - -
* भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में लगभग 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
* सीएम योगी का ट्वीट- नौकरी नीलाम करेंगे तो घर नीलाम कर देंगे- यूजर्स बोले- पहले दे तो दीजिए
* Video: "घाटी में रहने वाले सभी हिंदू कश्मीरी पंडित नहीं हैं": जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं