पंजाब के आतम नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नया तरीका खोजा है. विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मोबाइल वैन को ऑफिस में तब्दील कर दिया है. विधायक इस मोबाइल वैन के जरिए अपने पूरे क्षेत्र में घूमते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उसका समाधान करते हैं. इस मोबाइल वैन में एसडीओ, एसएचओ, चौकी इंचार्ज और पटवारी सहित कई सरकारी अधिकारी हैं जो लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही उनका समाधान करने की कोशिश करते हैं.
indianexpress की ख़बर के अनुसार, विधायक सिद्धू अपने निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न वार्डों में रोजाना 4-5 घंटे दौरा करते हैं, लोगों की शिकायतें सुनते हैं और मौके पर ही समाधान करते हैं.विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को पूरे क्षेत्र में सिर्फ जनता का नेता नहीं बल्कि एक अच्छे वकील के तौर पर भी जाना जाता है. अपने कुछ ही दिनों के कार्यकाल में कुलवंत सिंह ने दर्जनों घरेलू विवादों को सुलझाने का काम किया है. घरेलू विवादों को सुलझाने की वजह से ही आज उनके क्षेत्र में कई जोड़ों को वापस एक साथ आ पाए हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अपनी पहल पर बोलते हुए, सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से एक "सुशासन" का वादा किया था और मैं हर वादे को पूरा करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहा हूं. सिद्धू ने कहा, "आम आदमी पार्टी लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है. विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा हम नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोत्तम करने, कानून और व्यवस्थाओं को सही तरीके से लागू करने, स्वास्थ्य सुविधाओं और हर तबके के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए काम कर रहे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं