दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में पुलिसकर्मी और एक बदमाश के बीच भिड़ंत का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि जैतपुर थाने का एक कॉन्स्टेबल एक मामले में वांटेड बदमाश विक्की को पकड़ने पहुंचा था. जैसे ही विक्की को पकड़ा, बदमाश ने कॉन्स्टेबल पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. इसके बाद विक्की मौके से भागने की लगातार कोशिश करता रहा, लेकिन कॉन्स्टेबल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे पकड़ने के लिए डटा रहा.
वीडियो में पुलिसकर्मी और बदमाश के बीच काफी देर तक संघर्ष होता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे. कॉन्स्टेबल की बहादुरी और ड्यूटी के प्रति उसकी तत्परता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
'ऑपरेशन चक्र 72' के तहत 193 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट ने रविवार को बताया कि शहर में संगठित अपराध और ड्रग्स के खिलाफ 72 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 193 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए DCP भट्ट ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 24 अगस्त की रात से 27 अगस्त तक 'ऑपरेशन चक्र 72' चलाया.
यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग पर कंबल, गलियारे में चादर.. दिल्ली में जिस बस में नाबालिग से हुई दरिंदगी, सामने आया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं