बिहार विधानसभा (Bihar assembly) में बुधवार को अजीबोग़रीब स्थिति हो गयी जब एक मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrat Chaudhary) ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) को ज़्यादा व्याकुल ना होने की सलाह दे डाली. जब विधानसभा अध्यक्ष (Bihar assembly Speaker) के बार-बार कहने पर भी उन्होंने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा अमर्यादित शब्द का प्रयोग करने पर सदन की कार्यवाही बुधवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हालांकि बाद में मंत्री ने अपने व्यवहार के लिए खेद जताया. बिहार विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री सम्राट चौधरी से कहा कि उनके विभाग से किए 16 सवालों में से मात्र 11 जवाब आए हैं, “आप अपने विभाग में इसकी समीक्षा कर लीजिएगा.” जिस पर चौधरी ने कहा, “ठीक है, बहुत व्याकुल नहीं होना है.” अध्यक्ष ने मंत्री से इस तरह के शब्द (व्याकुल) को वापस लेने को कहा लेकिन चौधरी ने कहा,“ अध्यक्ष जी ऐसा नहीं होता है. आप इस तरह से सदन को नहीं चलाएं. आप इस तरह का निर्देश नहीं दे सकते.”
अध्यक्ष ने बार-बार मंत्री से कहा कि वह आसन के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते, फिर भी चौधरी अध्यक्ष से उसी लहजे में बात करते रहे और फिर अपने उस अमर्यादित शब्द को दोहराया जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी और आसन से उठ कर चले गये.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार विधान सभा में मंत्री सम्राट चौधरी ने अध्यक्ष विजय सिन्हा को ज़्यादा व्याकुल ना होने की सलाह दे डाली । फिर विधान सभा अध्यक्ष द्वारा बार बार कहने पर भी अपने शब्द वापस नहीं लिए ।@ndtvindia @Suparna_Singh @Anurag_Dwary pic.twitter.com/wt8R93gKtr
— manish (@manishndtv) March 17, 2021
दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे. उनकी जगह आसन नरेंद्र नारायण यादव ने संभाला और उन्होंने आज के शून्यकाल और अन्य कार्यवाही को 19 मार्च को किए जाने की सूचना देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाकपा माले विधायक महमूद आलम और कांग्रेस के शकील अहमद खान ने विधानसभा अध्यक्ष पर मंत्री की तरफ से की गई टिप्पणी पर एतराज जताते हुए मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की.
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ मंत्री सम्राट चौधरी के बर्ताव पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ''हम आसन का पूरी तरह सम्मान करते हैं.'' इसके बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सीट पर खड़े होकर विधानसभा अध्यक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर खेद जताया और माफी मांगी. (इनपुट भाषा से...)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं