विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

विंता नंदा ने 'संस्कारी' एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, CINTAA भेजेगा आलोक नाथ को नोटिस

तनुश्री दत्ता के बाद अब लेखक और निर्माता-निर्देशक विंता नंदा यौन शोषण के मुद्दे पर सामने आई हैं.

विंता नंदा ने 'संस्कारी' एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, CINTAA भेजेगा आलोक नाथ को नोटिस
#MeToo : विंता नंदा ने फेसबुक पोस्ट में घटना का जिक्र किया है.
नई दिल्ली:

तनुश्री दत्ता के बाद अब लेखक और निर्माता-निर्देशक विंता नंदा यौन शोषण के मुद्दे पर सामने आई हैं. #MeToo की कड़ी में सामने आ रही तमाम घटनाओं में उनके साथ हुई घटना शायद सबसे डरावनी है. विंता नंदा ने अपने फेसबुक पेज पर घटना का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में 90 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल 'तारा' में मुख्य भूमिका निभाने वाले और इंडस्ट्री में 'संस्कारी' के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता का जिक्र किया है और उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.  विंता नंदा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग आलोक नाथ का नाम ले रहे हैं, जिन्हें अक्सर 'संस्कारी अभिनेता' भी कहा जाता है और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 



विंता नंदा ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कथित तौर पर उनके साथ रेप किया और इससे पहले उसने  धारावाहिक 'तारा' की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ भी बदतमीजी की. हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में नवनीत निशान का जिक्र नहीं किया है. उन्होंने आगे लिखा है, अभिनेता का व्यवहार इसके बाद और खराब होता चला गया है और नंदा और प्रोडक्शन के अन्य सहयोगियों ने अभिनेता को हटाने का मन बना लिया है. बाद में चैनल के दबाव की वजह से 'तारा' को बीच में ही बंद कर दिया गया और नंदा के दूसरे शो भी कैंसिल कर दिये गए. 
 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Me Too, Metoo In India, Vinta Nanda, Alok Nath, Sexual Harrasment, Me Too Trending Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com