विज्ञापन

1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का वो गाना, जिसमें 32 साल पहले दिखाई गई थी समधी-समधन के रिश्ते की मीठी छेड़छाड़, लता मंगेशकर और कुमार सानू की जुगलबंदी ने बनाया सदाबहार

1994 में एक फिल्म रिलीज हुई थी. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी ये एक फुल फैमिली फिल्म थी. इस फिल्म में 10 से ज्यादा गाने थे और सभी के सभी हिट थे. समधी-समधन वाला गाना भी आज तक खूब सुना जाता है.

1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का वो गाना, जिसमें 32 साल पहले दिखाई गई थी समधी-समधन के रिश्ते की मीठी छेड़छाड़, लता मंगेशकर और कुमार सानू की जुगलबंदी ने बनाया सदाबहार
समधी-समधन पर बना एवरग्रीन गाना
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्मों में एक हर एक मूड और रिश्ते पर फिल्में बनी हैं. गाने भी हमें एक से बढ़कर एक मिले हैं. देवर भाभी, भाई बहन, मां बेटी, पिता की महिमा समेत ऐसे कई गाने सुने होंगे जिन्होंने अलग अलग रिश्तों के अलग अलग रंग पेश किए. आज हम आपको एक हिंदी सिनेमा के एक ही एक ऐसे नगीने से रूबरू करवाने जा रहे हैं. इसमें समधी और समधन के रिश्ते की हल्की फुल्की छेड़छाड़ को बड़े ही अदब और अंदाज के साथ पेश किया गया है. हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई फिल्म हम आपके हैं कौन की. इस फिल्म में समधी-समधन के रोल में नजर आए थे अनुपम खेर और  रीमा लागू. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'आज हमारे दिल में'.

गाने का असल मूड और कहानी

'हम आपके हैं कौन' जैसा कि आप जानते हैं कि ये एक फैमिली फिल्म थी. इस फिल्म में शादी के जश्न के दौरान इस गाने को सेट किया गया था. समधी-समधन के बीच के मजाकिया रिश्ते को बड़े ही प्यारे अंदाज में पेश किया गया है. इस गाने का मूड बहुत गर्मजोशी भरा, हल्की-फुल्की छेड़छाड़, सम्मान करने वाला और पारिवारिक है. इसमें हल्की शरारत, पुरानी यादें और बेटी के विदाई का गहरा भाव मिला हुआ है.

समधी (आलोक नाथ) और समधन (रीमा लागू) एक-दूसरे की तारीफ करते हुए गाते हैं. समधी अपनी समधन की सुंदरता, उनकी हंसी, हया और पायल की खनक की बात करते हैं. समधन जवाब में कहती हैं कि उनकी बेटी यानी उनकी छाया अब समधी के घर चली गई है. वह उनकी जिंदगी की पूंजी थी जो अब उनके (समधी) आंगन की शोभा बनने वाली है.

गाने क आखिरी लाइनें भी दिल छूने वाली और भावुक कर देने वाली हैं:

“मेरी छाया है जो, आपके घर चली
सपना बन के मेरी, पलकों में है पली
राज की बात बताएं, ये पूंजी जीवन की
शोभा आज से है ये, आपके आंगन की.”

यह गाना सिर्फ तारीफ नहीं बल्कि रिश्तों का सम्मान, बेटी के प्रति प्यार और दो परिवारों के नए बंधन को दर्शाता है. मूड हल्का-फुल्का शुरू होता है फिर धीरे-धीरे भावुक और मार्मिक हो जाता है. पुराने जमाने की जॉइंट फैमिली और शादी के रस्मों की याद दिलाता है.

समधी-समधन के गाने को किसने बनाया यादगार

इस गाने को लता मंगेशकर और कुमार सानू ने मिलकर गाया था. गाने के कंपोजर रामलक्ष्मण हैं. वहीं इस गीत के बोल रविंदर रावल ने लिखे हैं. इस फिल्म में 16 गाने थे और इसकी खासियत ये थी कि इसके 14 के 14 गाने खूब पसंद किए गए थे.

हम आपके हैं कौन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हम आपके हैं कौन..! 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई. इस फिल्म का बजट करीब 6 करोड़ था. भारत में नेट कलेक्शन करीब 72.47 करोड़ रुपये था. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 100-117 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में इस पिल्म ने 111 से 128 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म भारत की उन फिल्मों में से एक है जिनके सबसे ज्यादा टिकट बिके. इस लिस्ट में शोले एक पॉपुलर नाम है. यह गाना आज भी परिवारिक शादियों और पुरानी यादों के साथ बहुत पसंद किया जाता है.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hum Apke Hain Kaun, Alok Nath, Reema Lagu, Salman Khan, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com