विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

मेघालय चुनाव परिणाम: मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने प्रतिद्वंद्वी दलों पर बढ़त बनाई हुई है. इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि हमारी पार्टी को वोट देने के लिए हम जनता का धन्यवाद करना चाहते हैं. हमारे पास कुछ नंबर कम हैं. इसलिए हम अंतिम नतीजे आने का इंतजार कर रहें. तब हम निर्णय लेंगे कि कैसे आगे बढ़ें. बता दें मतदान के बाद किए गए सर्वेक्षणों में मेघालय में इस बार किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार जताए गए हैं. मेघालय का नेतृत्व क्षेत्रीय दलों के हाथों में रहा है, इस बार भी कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली पार्टी  नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. एनपीपी से गठबंधन करके पूर्व में सरकार चला चुकी बीजेपी ने इस बार इस राज्य की सत्ता अपने बलबूते हासिल करने के लिए भारी जोर लगाया है.   

पूर्वोत्तर के मेघालय और नागालैंड, दोनों ही राज्यों के क्षेत्रीय दल वहां की राजनीति के बड़े खिलाड़ी बने हुए हैं. इस बार बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अपने सभी बड़े नेताओं के साथ राज्यों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए जोरदार चुनाव अभियान चलाया.

पहली बार बीजेपी मेघालय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा. वह नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर देश की सबसे भ्रष्ट राज्य सरकार चलाने के लिए लगातार निशाना साधती रही.

पिछली बार मेघालय में बीजेपी संगमा के नेतृत्व वाली सरकार में साझेदार थी लेकिन चुनाव से पहले उसने गठबंधन तोड़ लिया था. पार्टी को उम्मीद है कि विधानसभा में उसकी ताकत बढ़ेगी और विधायकों की संख्या में चार गुना से अधिक की वृद्धि हो सकती है. पिछले चुनाव के बाद वहां विधानसभा त्रिशंकु बनी थी और इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है.

इस बार के मतदान के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बीजेपी के रणनीतिकार और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कोनराड संगमा से मुलाकात की थी और संकेत दिया था कि दोनों दल फिर से साथ मिलकर काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Exit poll: मेघालय में NPP सबसे आगे, बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं

इन चुनावों का एक दिलचस्प पहलू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस है. बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने भी इन चुनावों में पूरी ताकत झोंकी है और उसकी कोशिश खुद को कांग्रेस की तुलना में भाजपा खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश करना रही है. लोकसभा चुनाव से पहले बनर्जी की यह कोशिश कितना रंग लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

कांग्रेस ने भी इन राज्यों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया है. राहुल गांधी ने मेघालय में एक रैली की है. कांग्रेस की कोशिश अपने खोए हुए प्रभाव को वापस पाने की रही.

NDTV के पोल ऑफ एक्ज़िट पोल्स के मुताबिक, मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 20 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, जबकि 60-सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी 11 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. पोल ऑफ एक्ज़िट पोल्स के अनुसार, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 6-6 सीटों पर जीत मिलने के आसार हैं, जबकि 17 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में जा सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Live Meghalaya Election Results, Live Election Results 2023, Tripura Meghalaya Nagaland Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com