विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

Nagaland Election Results: नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा है. एनडीपीपी की हेकानी जखालू ने दीमापुर से ये जीत हासिल की है. नागालैंड के 1963 में राज्य बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं बनी थी. ऐसे में इस बार सबकी नजरें चार महिला उम्मीदवारों पर भी थी. यहां एनडीपीपी और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ रही थी. अकुलुतो विधानसभा सीट से BJP के मौजूदा विधायक काझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीते थे. 60 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए यहां 27 फरवरी को चुनाव हुए थे. इस बार कुल 83.63 फीसदी मतदान हुआ था. फिलहाल यहां नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी (BJP) की गठबंधन सरकार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Election Results, Nagaland Election Results, Nagaland Results, Elections 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com