विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

Mizoram Elections Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को शानदार जीत मिली है. इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद थी. हालाकि  सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को चुनाव परिणाम में हार का सामना करना पड़ा. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 40 सीटों वाले विधानसभा में 27 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को मात्र 10 सीटों पर जीत मिली है. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार 2 सीटों पर विजय हुए हैं. वहीं, कांग्रेस पार्टी को महज एक सीट पर जीत मिली है. 

मिजोरम में मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी. हालांकि, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है. मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
AssemblyElections2023, MizoramAssemblyElection2023, Mizoram Election Results 2023 Live Updates, Mizoram Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com