मेरठ की महिला दरोगा अनु को कुछ दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था. उनकी एक कथित तौर पर आपत्तिजनक रील वायरल हुई थी. सस्पेंड होने के 7 दिन बाद अनु यूट्यूब पर लाइव आकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने यह वीडियो यूट्यूबर अमित किल्होर को जवाब देते हुए बनाया है. अनु ने यह लाइव वीडियो वही फ्रॉक पहनकर बनाया है, जिसके साथ उनका कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है.
अनु इस वीडियो में कहती हैं, 'अमित भैया यही है वह फ्रॉक, जिसका आपने स्क्रीनशॉट लिया है. अभी इसका स्क्रीनशॉट ले लीजिए. स्क्रीनशॉट ले लो और अपलोड कर देना कि अनु रानी का एक और अश्लील वीडियो हुआ वायरल. आपको व्यूज कमाने हैं. ये फ्रॉक मैं अपनी मम्मी के साथ आगरा के एक मॉल से लेकर आई थी. यह फ्रॉक मुझे बहुत पसंद है.'
'आपको दिक्कत है तो मत देखिए'
उन्होंने बताया कि उनका नाम अनु कॉलिस है और वह रोमन कैथोलिक हैं. उन्होंने कहा कि 'मेरे घर में यह कपड़े पहनना नॉर्मल है. मेरे मम्मी-पापा और भाई को कोई दिक्कत नहीं है. अगर आपको दिक्कत है तो आप मत देखिए.'

अनु ने कहा कि 'अमित भैया मेरी लाइफ खराब करके आपको क्या मिला? और आपके खिलाफ अब तक कोई एक्शन भी नहीं हुआ. आपका चैनल भी चल रहा है. मेरी वीडियो हटाकर दोबारा चैनल पर आ गए हैं. मैं साइबर विक्टिम हूं और लोग उसे सपोर्ट कर रहे हैं.'
'सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं'
उन्होंने कहा कि '5 दिन से मैं न खा रही हूं. बंद कमरे में पागल पड़ी हूं. सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं. मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मेरी फैमिली को कुछ भी बोला जा रहा है. आपने सिर्फ व्यूज के लिए लड़की की लाइफ खराब कर दी.'
उन्होंने कहा कि 'क्या यूट्यूब सेक्स चैट प्रमोट करता है? क्या यूट्यूब पर सेक्स चैट की जा सकती है. अगर यूट्यूब पर सेक्स चैट हो सकती है, आप लिखकर दे दो तो मैं आज रिजाइन कर दूंगी. आज मैं ऑफिस गई थी. मैं एक सीनियर इंस्पेक्टर से मिली. मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं और उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने विभाग को गंधा दिया है. सच में? मैंने गंधाया है. उनकी खुद की वीडियो वायरल हुई थी मुस्कान के साथ किस करते हुए किसी ने एडिट करके वायरल कर दी थी.'
वीडियो में क्यू आर कोड पर क्या बोलीं?
वीडियो में क्यूआर कोड दिखने पर उन्होंने कहा कि 'वो मेरे इंस्टाग्राम हैंडल का क्यूआर था. क्योंकि मैं हर वीडियो में कहती थी कि मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और लाइक करें. आप जांच कराओ न. क्यों अमित भैया आपके पास इतने गट्स नहीं थे कि आप जांच करा लें. आप सॉ कॉल्ड इन्फ्लुएंसर हो, आपमें दिमाग नहीं था कि मैं जांच करवा लूं इसकी एक बार.'

उन्होंने कहा कि 'आपने मेरी वीडियो का स्क्रीनशॉट लिया कि ये लड़की अश्लील वीडियो बनाती है. इसलिए मैंने सेम फ्रॉक पहनकर ये वीडियो बनाई है. मुझे कितना गलत दिखाया गया. मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दीं. मेरी सोशल लाइफ खत्म कर दी. मैं सोच रही थी मैं जिंदा क्यों हूं भाई? इतना गंदा बोला जा रहा है मेरे लिए.'
अनु ने कहा कि 'मेरी एक भी वीडियो ऐसी बता दो कि मैंने वर्दी में आकर लाइव बनाई हो और पुलिस विभाग के लिए गलत किया हो. मुझ में इतना दिमाग है. सब इंस्पेक्टर हूं. इतना दिमाग है मुझ में कि मुझे सोशल मीडिया गाइडलाइन का पता नहीं होगा.'
अनु ने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि मुझे किसी चीज का डर नहीं है, क्योंकि मैं गलत नहीं हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं