दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से तैयारी जारी है. बीजेपी जहां कह रही है कि हमने एमसीडी में अच्छा काम किया है, वहीं 'आप' का कहना है कि हम कूड़ा हटाएंगे. वहीं दिल्ली की जनता का कहना है कि “हमारे घर से जो कूड़ा उठाएगा हम उसे वोट देंगे.”
दिल्ली में जितना दिलचस्प विधानसभा चुनाव होता है उतना ही दिलतस्प नगर निगम चुनाव हो रहा है. दिल्ली के तीनों नगर निगमों का एकीककरण कर दिया गया है. यानी कि अब दिल्ली में सिर्फ एक ही मेयर होगा. अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि विधानसभा की तरह नगर निगम भी उनके पास हो. आम आदमी पार्टी कह रही है कि गंदगी हटाएंगे, कूड़े के पहाड़ घटाएंगे. बीजेपी कह रही है कि हमने अच्छा काम किया है और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी है. कांग्रेस कह रही है कि हम शीला दीक्षित वाली दिल्ली वापस लाएंगे, दिल्ली के चमकाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर की अमर कॉलोनी में हमने लोगों से जानने की कोशिश की कि वे क्या सोचते हैं. रीटा खोसला ने कहा कि, हम को तो काम सफाई का चाहिए. शहर साफ-सुथरा हो. जो काम अच्छा करे वही आए. चाहे बीजेपी करे, चाहे केजरीवाल करे. हमें तो सफाई चाहिए. एक महिला ने कहा कि जाकर देखो हमारे ब्लॉक में कितनी गंदगी है.
एक युवक ने कहा कि, एमसीडी इलेक्शन कभी भी मेनीफेस्टो बेस्ड इलेक्शन नहीं रहे. यह कैंडिडेट बेस्ट इलेक्शन हैं. यहां हमारे वार्ड में जो कांग्रेस का मेंबर था, उसका परफार्मेंस लोगों को अच्छा नहीं लगा. अब लोगों के पास विकल्प है, एक एजुकेटेड कैंडिडेट भी है. आम आदमी पार्टी के जो वादे रहे हैं, वही रणनीति वे यहां भी अपना रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं