विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

बिहार में 'चमकी बुखार' से हो रही बच्चों की मौत पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात...

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिहार में 'चमकी बुखार' से बच्चों की मौत की घटनाओं पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी.

Also Read in
'चमकी बुखार' से बच्चों की हो रही मौत पर पीएम ने कहा कि यह हम सबके लिए 'दुख और शर्म' की बात है.
  • चमकी बुखार से हो रही मौत पर पीएम ने तोड़ी चुप्पी
  • पीएम ने कहा कि यह बड़े 'दुख और शर्म' की बात है
  • राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे पीएम
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिहार में 'चमकी बुखार' से बच्चों की मौत की घटनाओं पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी. बिहार में बच्चों की इंसेफेलाइटिस (Encephalitis) के कारण मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हम सभी के लिए 'दुख और शर्म' की बात है. उन्होंने कहा कि आज भी बच्चों का बुखार से मरना देश की 70 साल की विफलताओं में से एक है और हम सभी को मिलकर इन विफलताओं से निबटने के समाधान खोजने होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में वह राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. बता दें कि बच्चों की मौत पर अब तक कुछ नहीं बोलने के कारण सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आलोचना हो रही थी. विपक्षी पार्टियां भी इसे लेकर सवाल उठा रही थी. बिहार में 'चमकी बुखार' से अब तक 154 बच्चों की मौत हो चुकी है. 

बिहार: इंसेफेलाइटिस से मरने वाले बच्चों के परिजनों ने रोका था CM नीतीश का 'रास्ता', पुलिस ने दर्ज की FIR

इसके अलावा पीएम मोदी ने झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 'मॉब लिंचिंग में युवक की मौत बेहद दुःखदायी है, लेकिन इसके लिए समूचे झारखंड को कठघरे में खड़ा करना सही नहीं.' साथ ही उन्होंने कि कहा कि हर हिंसा पर हमारा एक मानदंड हो. सबकी सुरक्षी की गारंटी हमारा दायित्व है. पीएम मोदी ने कहा, 'झारखंड में लिंचिंग की घटना से मुझे दुख हुआ. इससे दूसरों को भी दुख पहुंचा होगा. लेकिन कुछ लोगों ने राज्यसभा में झारखंड को लिंचिंग का हब कहा था. क्या यह सही है? वे एक प्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं. एक मॉब लिंचिंग की घटना के बाद पूरे झारखंड को बदनाम करने का अधिकार हमारे पास नहीं है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.'

मॉब लिंचिंग पर राज्यसभा में बोले PM मोदी- युवक की मौत का का दुख हमें भी है, लेकिन समूचे झारखंड को कठघरे में खड़ा करना सही नहीं

इसके साथ ही भाजपा नीत राजग को लोकसभा चुनाव में मिले बहुमत को ‘देश की हार' बताने के लिए कांग्रेस पर बरसते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ऐसा कहना देश के करोड़ों मतदाताओं, किसानों एवं मीडिया का अपमान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हारने से देश नहीं हार जाता क्योंकि कांग्रेस देश नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब चुनाव स्वयं जनता लड़ती है. 2019 का चुनाव दलों से परे देश की जनता लड़ रही थी.'

जब PM मोदी ने राज्यसभा में गालिब का शेर पढ़ कसा कांग्रेस पर तंज, बोले- 'ताउम्र ग़ालिब ये भूल करता रहा...'

उन्होंने कहा कि ये चुनाव विशेष थे, कई दशकों के बाद पूर्ण बहुमत की सरकारें बनना मतदाताओं की सोच की स्थिरता जाहिर करता है. मोदी ने कहा कि भाजपा की जीत को लोकतंत्र तथा देश की हार बताना लोकतंत्र का अपमान है. विपक्षी कांग्रेस पर तंज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ‘कांग्रेस हारी तो देश हार गया. देश यानी कांग्रेस, कांग्रेस यानी देश. अहंकार की एक सीमा होती है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हारने से देश नहीं हार जाता क्योंकि कांग्रेस देश नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encephalitis Deaths, Encephalitis, PM Modi On Encephalitis Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com