विज्ञापन

सलंबूर में 5 बच्चों की मौत, दिमागी बुखार के नजर आए लक्षण, गांवों में दहशत के बीच जांच

Dimagi Bukhar Se Salumbar Mein Bachhon Ki Maut: हाल ही में सलंबूर जिले में 5 बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. इन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और दिमागी बुखार की आशंका को लेकर पुरे उदयपुर डिवीजन में बड़े स्तर पर सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है.

सलंबूर में 5 बच्चों की मौत, दिमागी बुखार के नजर आए लक्षण, गांवों में दहशत के बीच जांच
Dimagi Bukhar Se Salumbar Mein Bachhon Ki Maut
Pexels

Dimagi Bukhar Se Salumbar Mein Bachhon Ki Maut: उदयपुर के सलूंबर जिले से आई खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. बीते पांच दिनों में लालपुरा गांव में 2 से 4 साल की उम्र के 5 बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं तीन बच्चों को उदयपुर के एम बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ ही दिनों में कई छोटे बच्चों की मौत ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा है. उदयपुर के एम बी अस्पताल में इन मामलों के सैंपलों की जांच की जा रही है. लगातार सर्वे, जांच और इलाज का काम तेज कर दिया गया है ताकि बीमारी के कारण का जल्द पता लगाया जा सके और स्थिति को काबू में लाया जा सके. बुधवार को उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत एम बी अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. 

एक जैसे लक्षणों ने बढ़ाई दिमागी बुखार की आशंका

डॉक्टरों के अनुसार सभी प्रभावित बच्चों में लगभग एक जैसे लक्षण देखने को मिले हैं. इनमें तेज बुखार, उल्टी, शरीर में जकड़न, दौरे और बेहोशी शामिल हैं. ये लक्षण वायरल एन्सेफलाइटिस यानी दिमागी बुखार से मिलते-जुलते हैं. हालांकि डॉक्टरों ने साफ किया है कि बीमारी की असली वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. लगातार हो रही घटनाओं के बाद गांवों में डर का माहौल है. खासकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत ने लोगों को और ज्यादा डरा दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- New TB Test Using AI: अब एआई करेगा टीबी दवा-प्रतिरोध की सटीक पहचान, जांच का बदल जाएगा तरीका

बड़े स्तर पर सर्वे और स्क्रीनिंग

स्थिति को समझने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर सर्वे शुरू किया है. करीब 3,600 से ज्यादा टीमों ने 50 हजार से अधिक घरों में जाकर जांच की. इस दौरान सैकड़ों लोगों में समान लक्षण पाए गए, जिनका तुरंत इलाज किया गया. गंभीर मामलों को अस्पताल भेजा गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है. प्रशासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. प्रशासन पूरी सावधानी के साथ हर कदम उठा रहा है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से बचा जा सके.

Watch Video: बच्चों में कैसे पहचानें अस्थमा के लक्षण? डॉक्टर ने बताए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Children Die In Salambur, Symptoms Of Brain Fever Or Encephalitis Visible, Symptoms Of Brain Fever, Symptoms Of Encephalitis Visible, Dimagi Bukhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com