विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

गोवा उपचुनाव : मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी से होंगे भाजपा उम्मीदवार

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए औपचारिक रूप से भाजपा का उम्मीदवार चुना गया है.

Also Read in
गोवा उपचुनाव : मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पणजी से होंगे भाजपा उम्मीदवार
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए औपचारिक रूप से भाजपा का उम्मीदवार चुना गया है.

भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को वालपोई विधानसभा सीट से उतारने का फैसला किया है. पार्टी की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इनके नामों को भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी ने नई दिल्ली में मंजूरी दी. उपचुनाव 23 अगस्त को होना है.
यह भी पढ़ें
गोवा के सभी बीजेपी विधायक 15-15 गाय पालें : कांग्रेस

गौरतलब है कि पर्रिकर के लिए रास्ता बनाने को लेकर पणजी से भाजपा के तत्कालीन विधायक सिद्धार्थ कुनकोलीनकर ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने पणजी और वालपोई सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप नहीं दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Goa, Vishwajit Rane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com