पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
- कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को बख्शा नहीं जाएगा. देश के हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा.
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों द्वारा की गई हिंसा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य है.
- हमारा देश अहिंसा परमो धर्म: को मानने वाला देश है. यह महात्मा गांधी और सरदार पटेल का देश है
- चारों ओर गणेश चतुर्थी की धूम मची है. तिलकजी ने 125 साल पहले गणेशोत्सव की शुरुआत की थी. सभी देशवासियों को बहुत शुभकामनाएं.
- लोग ईको-फ्रेंडली गणपति उत्सव मना रहे हैं. ऐसे में स्वच्छता अभियान को इन त्योहारों को जोड़ना चाहिए.
- पिछले दिनों गुजरात में बाढ़ आई जिसके चलते गंदगी फैली जिसे निपटाने में कई संगठनों ने इसमें हाथ बंटाया और सफाई की.
- मैं चाहता हूं कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर एक साथ मिलकर सफाई का व्यापक आंदोलन चलाएं. सभी स्कूल, ऑफिस, पंचायतें और एनजीओ मिलकर गांधी के सपनों की स्वच्छता के लिए काम करें.
- 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन दिवस है. बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में सक्रिय होना चाहिए. यह सेहत के लिहाज से भी जरूरी है.
- इस साल दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के तीन साल पूरे हो रहे हैं. अब तक दो लाख तीस हजार गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है.
- अगले महीने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन देश में होने जा रहा है. ऐसे में हम यहां आने वाली सभी टीमों का स्वागत करते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mann Ki Baat, PM Modi, Ram Rahim