मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है. शुक्रवार से शुरू हुई हिंसा शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. इस घटना के जवाब में जिरीबाम जिले में चार कुकी उग्रवादियों को मार दिया गया है. दरअसल, मणिपुर में हिंसा का ताजा दौर दक्षिणी असम से सटे जिरीबाम जिले के सेरो, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों से शुरू हुआ है. शनिवार सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. फायरिंग के कारण वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या 6 हो गई है.
ऐसे भड़की हिंसा
मणिपुर के जिरीबाम जिले में भड़की हिंसा को रोकने के लिए असम राइफल्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और मणिपुर पुलिस के कमांडो की टीम को तैनात किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने बीते मंगलवार को जिरीबाम जिले के अलग-अलग इलाकों में हमला करना शुरू किया था. इस दौरान मैतेई समुदाय के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. पता चला है कि मृतक घटना के दौरान सो रहा था.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस

इस बीच, मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया. साथ ही तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने और उग्रवाद रोधी अभियानों को तेज करने का आदेश दिया है. इससे पहले मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के विष्णुपुर जिले में स्थित आवास पर बम से हमला किया गया था. इस बम विस्फोट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे. पुलिस के अनुसार, बम को काफी दूर से फेंका गया था, जो पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के परिसर में गिरा. इस घटना के दौरान कोइरेंग और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. मृतक की पहचान आरके रबेई के रूप में हुई.
स्नाइपर, पाइप गन बरामद
मणिपुर के आईजीपी कबीब के और के जयंत ने मीडिया को ड्रोन हमलों और लंबी दूरी के रॉकेट बम हमलों के बारे में जानकारी दी. आईजीपी ने कल की मोइरांग घटना की पुष्टि की और लंबी दूरी की पाइप रॉकेट गन की अपरिष्कृत लेकिन उन्नत तकनीक पर जोर दिया. उन्होंने जिरीबाम हमले की भी पुष्टि की. उन्होंने भीड़ द्वारा दूसरे और सातवें एमआर हथियार डकैती के प्रयासों की भी पुष्टि की, लेकिन कहा कि इसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया. भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने ड्यूटी से पोस्ट पर लौट रहे पुलिस पर फायरिंग कर दी और दो कर्मियों को घायल कर दिया. नागरिकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग नहीं की. पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और आज सुबह भी स्नाइपर, पाइप गन आदि हथियार बरामद किए हैं. इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. ड्रोनों को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं, सेना के हेलिकॉप्टरों द्वारा निगरानी और गश्त आदि की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं