विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

भीड़ के हमले में घायल मणिपुर के बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे की हालत नाजुक, इंफाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल किए गए शिफ्ट

भीड़ के हमले में घायल मणिपुर के बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्ते की हालत नाजुक, इंफाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल किए गए शिफ्ट

भीड़ के हमले में घायल मणिपुर के बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे की हालत नाजुक, इंफाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल किए गए शिफ्ट
वुंगजागिन वाल्टे के साथ सीएम वाई. खेमचंद सिंह
नई दिल्ली:

मणिपुर में 2023 में हुई जातीय हिंसा के दौरान घायल हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक वुंगजागिन वाल्टे की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें हवाई मार्ग से इंफाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ले जाया गया. मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह स्वयं इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और थानलोन से विधायक वाल्टे से मुलाकात की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

वाल्टे पर चार मई, 2023 को इंफाल में एक भीड़ ने हमला कर दिया था. वह करीब दो साल तक दिल्ली में इलाज कराने के बाद अपने पैतृक स्थान लामका में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. वाल्टे को हालांकि शनिवार शाम सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया तथा ICU में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें पल्मोनरी एडिमा (फेफड़े में पानी भरना) हो गया है.

विधायक को चूड़ाचांदपुर से एंबुलेंस में इंफाल लाया गया और चिकित्सा उपचार के लिए विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि आज शाम बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थानलोन एसी के माननीय विधायक वुंगजागिन वाल्टे को विदाई देते हुए मैंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान विधायक प्रेमचंद्र और टी रोबिंद्रो भी उपस्थित थे.


वाल्ते मई 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के दौरान इंफाल में एक भीड़ के हमले का शिकार हुए थे. उस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे लंबे समय से इलाज के दौर से गुजर रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Manipur Chief Minister, Manipur Voilence Protest In Delhi, MLA Vungzagin Valte
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com