विज्ञापन

मणिपुर विधानसभा का नया सत्र पांच फरवरी को शाम चार बजे शुरू होगा

युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने भाजपा के नेता एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के लगभग एक वर्ष बाद यह पदभार ग्रहण किया.

मणिपुर विधानसभा का नया सत्र पांच फरवरी को शाम चार बजे शुरू होगा
  • मणिपुर विधानसभा का सातवां सत्र राज्यपाल अजय कुमार भल्ला द्वारा शाम चार बजे आहूत किया गया है.
  • युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है.
  • राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ राज्यपाल ने दिलाई.
इंफाल:

मणिपुर विधानसभा का नया सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है. यह सत्र युमनाम खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद आयोजित किया जा रहा है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 12वीं मणिपुर विधानसभा का सातवां सत्र शाम चार बजे आहूत किया है. 

युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने भाजपा के नेता एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के लगभग एक वर्ष बाद यह पदभार ग्रहण किया. राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक चले जातीय हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जिसे बुधवार को वापस ले लिया गया. 

राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के कुछ घंटों बाद 62 वर्षीय सिंह को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल भल्ला ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार रात को नवगठित मणिपुर सरकार की पहली मंत्रिमंडलीय बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई. 

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल, उपमुख्यमंत्री एल. दिखो तथा नवनियुक्त मंत्री गोविंदास कोंथौजम और के. लोकेन सिंह भी शामिल हुए. 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह बैठक नवगठित राज्य मंत्रिमंडल के सामूहिक निर्णय लेने और शासन की शुरुआत का प्रतीक है. 

उल्लेखनीय है कि 12वीं मणिपुर विधानसभा का छठा सत्र 31 जुलाई से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित किया गया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com