विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

युवक गौतम दरगाह में पानी पीने के लिए गया था.वारदात की जानकारी मिलते ही हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जांच के बाद पुलिस ने 41 साल के आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है.

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
पानी पीने गए गौतम की चोरी का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई
नई दिल्ली:
देश की राजधानी दिल्‍ली के निजामुद्दीन इलाके में एक दरगाह के केयरटेकर ने मंगलवार दोपहर मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह युवक गौतम दरगाह में पानी पीने के लिए गया था.वारदात की जानकारी मिलते ही हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जांच के बाद पुलिस ने 41 साल के आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली गयी है.
dbu30e68
पुलिस ने आरोपी मेहताब को सराय काले खां इलाके से अरेस्‍ट कर लिया है

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि मृतक गौतम अपने परिवार के साथ गौतमपुरी में रहता था और मंगलवार को वह अपने निजी काम के लिए निजामुद्दीन इलाके में गया था. वहां प्यास लगने पर वह एक दरगाह में पानी पीने के लिए चला गया, दरगाह का केयर टेकर महताब दरगाह के पास ही बैटरी चार्ज की दुकान चलाता है, उसका मोबाइल चोरी हो गया. इस बीच गौतम पानी पीकर दरगाह से बाहर निकला तो मेहताब ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए गौतम को पकड़ लिया और उसे एक ई- रिक्शा से बांधकर लोहे और प्लास्टिक की रॉड से गौतम की पिटाई शुरू कर दी और तब तक उसे मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. इसके बाद वो फरार हो गया,पुलिस ने आरोपी को 1 घंटे के अंदर सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accused Arrested, Doubt Of Cell Phone Theft, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com