- कहा, बीजेपी गैस का गुब्बारा जो मीडिया में ही जिंदा है
- दागियों के लिए वाशिंग मशीन की तरह है बीजेपी
- दागियों ने पैसा इकट्ठा किया अब बीजेपी नाम की वाशिंग मशीन के पास जा रहे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ''गैस का गुब्बारा'' है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है''और यह दागियों के लिये ''वाशिंग मशीन'' भी है. बनर्जी ने कहा कि टीएमसी छोड़ भाजपा में जाने वालों ने ऐसा इसलिये किया ताकि उन्होंने जो पैसा जमा किया है, उसे सुरक्षित रखा जा सके. टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय उचित दर दुकान डीलर संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''चिंता की कोई बात नहीं है. ''मां, माटी और मानुष'' सरकार (टीएमसी का नारा) राज्य की सत्ता में बरकरार रहेगी...भाजपा गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है. उनके पास पैसा है और सड़कों पर (पार्टी के) झंडे लगाने के लिये एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा, ''उन्हें ऐसा करने और मीडिया में जिंदा रहने दीजिये. टीएमसी आपके दिलों में जिंदा रहेगी. आप मुझे आश्वस्त कीजिये, मैं आपका (अच्छा) भविष्य सुनिश्चित करूंगी.'' सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''''डकैतों ने अचानक बहुत पैसा जमा कर लिया है. अब वे बीजेपी नामक वाशिंग मशीन के पास जा रहे हैं, जहां वे कालाधन डालकर सफेद धन निकाल सकें. वे केवल पैसे के लिये वहां जा रहे हैं और किसी वजह से नहीं. मैं उन्हें चुनाव लड़ने के लिये टिकट नहीं देने वाली थी. मैं उन लोगों को टिकट क्यों दूं, जिन्होंने खराब काम किया है. लोगों को खुशी होगी जब मैं उनकी बजाय नए लोगों को टिकट दूंगी.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस दौरान ममता ने राशन डीलर लाइसेंस की नियमित एक वर्ष की अवधि को बढ़ाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि सरकार किसी राशन डीलर की मौत होने की सूरत में उसके परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी.बनर्जी ने नई राशन डीलरशिप के लिये लाइसेंस खरीदने के आवेदन शुल्क को पांच लाख रुपये से कम कर दो लाख रुपये करने की भी घोषणा की.
तृणमूल के 5 नेताओं को अपने पाले में लाने के बाद बीजेपी ने हावड़ा में दिखाई ताकत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं