विज्ञापन

गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए, मल्लिकार्जुन खरगे का वंदे मातरम पर भाजपा को चैलेंज

खरगे ने कहा कि आखिर ये लोग किस तरह की शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने कहा कि मैंने वही वंदे मातरम गाया था, जो महात्मा गांधी ने गाया था.

गांधी, नेहरू और पटेल पर भी FIR करिए, मल्लिकार्जुन खरगे का वंदे मातरम पर भाजपा को चैलेंज
नई दिल्ली:

कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम को बीच में ही रोकने पर उठे विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे ने आक्रामक जवाब दिया है. उनका कहना है कि हम लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया है. भाजपा की ओर से वंदे मातरम के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराने की बात पर भी उन्होंने जवाब दिया. खरगे ने कहा कि आखिर ये लोग किस तरह की शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने कहा कि मैंने वही वंदे मातरम गाया था, जो महात्मा गांधी ने गाया था. यही वंदे मातरम नेहरू और यही वंदे मातरम पर सरदार पटेल ने भी गाया था. उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल को भी मिला लें तो यह सरकार भी 18 साल यही गाती रही. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस सरकार में भी लोग बीते 12 सालों से यही वंदे मातरम गाते रहे. यदि ऐसा करना अपराध है तो सवाल है कि क्या 18 सालों तक ये लोग भी अपराध ही करते रहे. यदि ऐसा करना अपराध है तो मेरा सवाल है कि क्या ये लोग महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल पर भी केस दर्ज करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असल में इन लोगों को इतिहास ही पता नहीं है. जब ये लोग पैदा भी नहीं हुए थे, तब कांग्रेस ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था. इसलिए ये लोग हमें वंदे मातरम पर ज्ञान नहीं दे सकते. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग जो कुछ भी कहते हैं, वह क्या राष्ट्रीय हो जाता है. उन्होंने कहा कि ये लोग सोचते हैं कि जो कह दिया, वह कानून हो गया. यदि कल नई सरकार आए और वह कुछ और बात कहे तो वह कानून बन जाएगा. इसका मतलब यह नहीं है कि हम लोग कुछ गलत कर रहे हैं. खरगे ने कहा कि हम यही वंदे मातरम बीते 90 सालों से गाते रहे हैं. बता दें कि वंदे मातरम को बीच में ही रोके जाने पर कांग्रेस घिरी हुई है. 15 अगस्त एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वंदे मातरम को दो छंदों के बाद भी गाने पर राहुल गांधी और सोनिया ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर विपक्ष हमलावर है. खरगे ने कहा कि बीते 90 सालों से हम तो वही वंदे मातरम गाते आ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallikarjun Kharge, Mallikarjun Kharge News, Mallikarjun Kharge News In Hindi, BJP News Hindi, Bjp News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com