विज्ञापन

500-500 के नोटों के बाद अब पेट्रोल का लंगर, 1000 रुपये का पेट्रोल बिल्कुल मुफ्त

अमृतसर के रहने वाले राजा पेट्रोल का अनोखा लंगर लगा रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों 500-500 के नोटों का भी लंगर लगाया था. अब वह एक बार फिर से चर्चा में हैं.

500-500 के नोटों के बाद अब पेट्रोल का लंगर, 1000 रुपये का पेट्रोल बिल्कुल मुफ्त
पंजाब में लग रहा है पेट्रोल का अनोखा लंगर.
  • चंडीगढ़ में मंगलवार को पेट्रोल का अनोखा लंगर लगाया जाएगा, जहां मुफ्त पेट्रोल बांटा गया
  • टू व्हीलर को 500 रुपये और फोर व्हीलर को 1000 रुपये का पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा
  • अमृतसर के राजा नाम के व्यक्ति माता रानाी का यह पेट्रोल लंगर चंडीगढ़ में लगा रहे हैं
चंडीगढ़:

पूड़ी-सब्जी, राजमा-चावल समेत खाने-पीने की चीजों का लंगर तो आपने अपने आसपास अक्सर ही देखा और सुना होगा. लेकिन क्या कभी पेट्रोल का लंगर देखा है. पेट्रोल का लंगर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मंगलवार को लग रहा है .इस दौरान लोगों को मुफ्त पेट्रोल बांटा जाएगा. टू व्हीलर को 500 रुपये और फोर व्हीलर में एक हजार रुपए का पेट्रोल मुफ्त भरा जाएगा. ये अनोखा लंगर अमृतसर के रहने वाले राजा लगा रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों 500-500 के नोटों का भी लंगर लगाया था. 

पेट्रोल का लंगर, मुफ्त भरा जाएगा गाड़ी में तेल

अमृतसर के रहने वाले राजा ने कहा कि माता की परमिशन से वह पेट्रोल का लंगर लगा रहे हैं.उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में सेक्टर 10 और सेक्टर 7 में दो पेट्रोल पंप है. सिद्धू पेट्रोल पंप और ऑब्रोय पेट्रोल पंप दोनों पर ही पेट्रोल का लंगर होगा. पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच ये अनोखा लंगर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज शाम को लगेगा पेट्रोल का लंगर

राजा ने कहा कि मंगलवार शाम को 5 बजे से इसकी शुरुआत की जाएगी. ओबेरॉय पेट्रोल पंपर के पास कार्ड बांटे जाएंगे  500 रुपये वाला एक कार्ड टू और फोर व्हीलर्स को 1000 रुपये वाला कार्ड मुफ्त दिया जाएगा. वहां आकर सिर्फ जय माता दी बोलना है और मुफ्त पेट्रोल मिल जाएगा.

'जिनके पास वहान नहीं हैं वो न आएं'

राजा ने कहा कि पेट्रोल का लंगर लगाना उनका सपना था. इस लंगर को लगाने के लिए वह माता का शुक्रिया अदा करते हैं. उन्होंने उन लोगों से पेट्रोल के लंगर मेंन आने की अपील की है जिनके पास वाहन नहीं हैं.

ये भी पढे़ं-Petrol-diesel Price Today : नोएडा, चंडीगढ़, भुवनेश्वर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 18 अगस्त के ताजा रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Petrol Distribution, Petrol News, Amritsar News, Langar, Langar Dishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com