विज्ञापन

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए

बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 21 आईएएस और 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. पटना के डीएम बदले गए हैं और कुंदन कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है.

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए
  • बिहार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें पटना के डीएम भी शामिल हैं.
  • पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. की जगह कुंदन कुमार को नया डीएम नियुक्त किया गया है.
  • पुलिस विभाग में कुल 29 अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 27 आईपीएस और 2 बीपीएस अधिकारी शामिल हैं.
पटना:

बिहार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस बदलाव में पटना के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं, जहां त्यागराजन एस.एम. की जगह कुंदन कुमार को नया डीएम नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पुलिस विभाग में भी व्यापक तबादले हुए हैं. कुल 29 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें 27 आईपीएस और 2 बीपीएस अधिकारी शामिल हैं.

नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज और खगड़िया समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला

अधिसूचना के मुताबिक, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. कुछ अधिकारियों को सचिव स्तर के पदों पर प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि कई को अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसी के साथ राज्य सरकार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत संबंधित जिलों में जिला दंडाधिकारी के रूप में भी इन अधिकारियों को नियुक्त किया है.

पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुल 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें 27 आईपीएस और 2 बीपीएस अधिकारी शामिल हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढे़ं : तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, IAS Transer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com