BPSC teacher controversy in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बीपीएससी शिक्षिका की नौकरी पर खतरा ससुराक की एक शिकायत की वजह से मंडराने लगा है. पूरा मामला जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास शिकायत के रूप में पहुंचा है जहां पति ने शिक्षा विभाग में पत्नी के खिलाफ सिकायत दर्ज कराई है कि उसने गलत जानकारी देकर नौकरी पाई है. जिसके बाद विभाग इस शिकायत और शिक्षिका के दस्तावेजों की जांच में जुट गया है.
क्या है पूरा मामला
मामले को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, यूपी के जौनपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार विश्वकर्मा की शादी 2 दिसंबर 2022 को यूपी की ही रहने वाली बिंदु विश्वकर्मा के हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक- ठाक चल रहा था. इसी दौरान बिंदु ने BPSC की तैयारी शुरू की, जिसका सारा खर्च बिंदु उसके ससुर उठा रहे थे. एक साल की कड़ी मेहनत के बाद,जुलाई 2023 में बिहार सरकार के जरिए आयोजित जारी TRE-1 की परीक्षा में बिंदु का चयन हो गया और वे शिक्षिका बन गई .

बीपीएससी टीचर बिंदु पति के साथ
Photo Credit: NDTV
बीपीएससी टीचर बनने के बाद मुजफ्फरपुर में हुई नियुक्ति
शिक्षिका बनने के बाद नवंबर 2023 में बिंदु की पहली पोस्टिंग बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राइमरी स्कूल, दहटोला पहसौल में हुई. उनपर कथित आरोप है कि यहां नौकरी शुरू करने के कुछ समय बाद ही शिक्षिका ने अपने पति को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, जिससे दोनों में धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती चली गईं. जिसका नतीजा यह हुआ कि परेशान पति ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटकाते हुए पत्नी बिंदु के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया.
साल 2025 में साथ रहने मुजफ्फरपुर पहुंचा था पति
वहीं शिक्षिका बनने के बाद बिंदु जब बिहार के मुजफ्फरपुर में आकर अपनी सेवाएं देने लगीं तो उसकी अपने पति से दूरी बनने लगी. जिसके कारण पति प्रवीण अप्रैल 2025 में अपनी पत्नी के पास मुजफ्फरपुर पहुंच गया. साथी पत्नी के साथ रहने की इच्छा जताई लेकिन बिंदु ने पति को बुरा भला कहते हुए उसे रखने से साफ इनकार कर दिया.
उसके इस बर्तावके बाद पति वापस जौनपुर लौट गया. अब हालात यह हैं कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती है और ना ही दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. पति प्रविण का कथित रुप से बिंदु पर आरोप है कि पत्नी को शिक्षिका बनाने के लिए उसके पिता ने लाखों रुपये खर्च कर दिए, आज नौकरी मिलते ही उसने पति और उसके पूरे परिवार से नाता तोड़ लिया.

शादी 2 दिसंबर 2022 को यूपी में हुई थी
फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने का आरोप
पीड़ित पति प्रवीण विश्वकर्मा के बड़े भाई गुरु विश्वकर्मा ने मामले को लेकर बताया कि मामले को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर बिंदु के खिलाफ एक आवेदन सौंपा है, जिसमें उसके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए है. गुरु प्रसाद विश्वकर्मा का कहना है कि टीआरई-1 (TRE-1) परीक्षा के दौरान बिंदु ने शिक्षा विभाग को गुमराह करते हुए खुद को अविवाहित बताया था, जबकि उससे ठीक एक साल पहले ही उनका विवाह हो चुका था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिंदु ने विभाग को धोखा देकर और गलत दस्तावेज पेश कर फर्जी तरीके से यह सरकारी नौकरी हासिल की है, इसलिए इस मामले की पूरी विभागीय जांच की जानी चाहिए.
शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा ने आरोपों पर दी सफाई
दूसरी तरफ, इन तमाम आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने पति को दोनों के बीच की गलतफहमियों को सुधारने का पूरा मौका दिया था. लेकिन उनके पति ने इन बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं. शिक्षिका ने आगे कहा कि चूंकि अब यह पूरा मामला न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए उन्हें जो भी कहना या सफाई देनी होगी, वह अपना आधिकारिक जवाब अदालत के समक्ष ही पेश करेंगी.
यह भी पढ़ें: बिहार: लग्जरी कार में शराब की खेप लेकर पहुंचीं 'नई नवेली दुल्हनें', उत्पाद विभाग ने रेवा पुल के पास दबोचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं